इंडोनेशिया : आग से धधक रहे बोर्नियो के जंगल, 16 साल में पहली बार दिखा भयानक मंजर
- खेतों की सफाई करने के लिए लगाई गई आग बन गई जी का जंजाल
- मलेशिया और ब्रूनेई तक फैली आग की लपटें, धुएं से बीमार पड़ रहे लोग
- साल 2015 में इंडोनेशिया में 26 लाख हेक्टेयर इलाके में लगी थी आग
- अमेजन के जंगलों से भी अधिक खराब हो गई है यहां जंगलों की स्थिति
- आग के कारण अब तक 70 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड निकल चुकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडोनेशिया के बोर्नियो में वर्षा वनों में लगी आग ने भयानक रूप ले लिया है। इसके कारण यहां के जंगलों की स्थिति अमेजन के जंगलों से भी अधिक खराब हो चुकी है। आग के कारण 70 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड निकल चुकी है। इतनी गैस कनाडा में एक साल में उत्सर्जित होती है।
यूरोपीय यूनियन (ईयू) से संबद्ध कॉपरनिकस एटमॉस्फियर मॉनिटरिंग सर्विस के मुताबिक, अमेजन के जंगलों की आग से 579 मेगाटन कार्बन डाइऑक्साइड निकली थी। बोर्नियो की आग से निकली कार्बन डाइऑक्साइड इससे 22 प्रतिशत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक, यह आग खेतों की सफाई के लिए लगाई गई थी, लेकिन अब यह विकराल रूप धारण करके 4000 किमी से ज्यादा के इलाके में फैल चुकी है और मलेशिया, ब्रूनेई तक बढ़ गई है।
बीमार पड़ रहे लोग
आग लग जाने के कारण लगातार बढ़ रहे धुएं के से हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, वहां मौजूद लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और इससे संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं। कॉपरनिकस मॉनिटरिंग सर्विस ने बताया कि बोर्नियो की आग बीते 16 वर्षों में सबसे भयानक है। हालांकि बोर्नियो और अमेजन के जंगलों की आग की इससे पहले 2015 में इंडोनेशिया में 26 लाख हेक्टेयर इलाके में आग लगी थी, जिससे करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।