फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia is most affected east asian country of second wave of coronavirus

कोरोना का कहर: खतरे में पड़ी पूर्वी एशिया की शुरुआती कामयाबी, दूसरी लहर में इंडोनेशिया सबसे ज्यादा प्रभावित

Mon, 07 Dec 2020 02:00 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 07 Dec 2020 02:00 PM IST
सार

इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमण का पहला मामला दो मार्च को सामने आया था। पिछले हफ्ते वहां प्रति एक लाख आबादी पर मामलों की संख्या 13.5 तक पहुंच गई। देश के लगभग हर राज्य में प्रति एक लाख पर कोरोना मामलों की संख्या बढ़ी...

विज्ञापन
Indonesia is most affected east asian country of second wave of coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों में पूर्वी एशिया के देशों ने इस पर काबू पाने में उल्लेखनीय सफलता पाई थी। उसकी दुनिया भर में चर्चा हुई। लेकिन पिछले कुछ दिनों में उनमें से कई देशों में यह महामारी फिर तेजी से फैली है। इनमें जापान और दक्षिण कोरिया भी हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मार इंडोनेशिया पर पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन


बीते हफ्ते वहां एक दिन में लगभग साढ़े आठ हजार केस सामने आने का रिकॉर्ड बना। हालांकि अमेरिका, ब्राजील या भारत जैसे देशों की तुलना में ये संख्या कम है, लेकिन पूर्वी एशिया के पैमाने पर इसे काफी ज्यादा माना गया है।
विज्ञापन



अभी भी मलेशिया, सिंगापुर और फिलीपींस जैसे देशों में हर दस लाख आबादी पर सामने आए मामलों की संख्या दुनिया के दूसरे हिस्सों से कम है। इंडोनेशिया में भी इस मामले में हालत ज्यादा बुरी नहीं है। लेकिन इस क्षेत्र में हाल का ट्रेंड चिंता पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामारी के शुरुआती दिनों में वियतनाम, कंबोडिया और म्यामांर ने जिस तरह संक्रमण पर काबू पाया, उस पर दुनिया का ध्यान गया था। तब फिलीपींस पर महामारी की गहरी मार पड़ी थी, लेकिन वहां भी हालत को जल्द ही संभाल लिया गया।

सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रोफेसर जेरेमी लिम ने एक अखबार से कहा कि पूर्वी एशियाई देशों ने कम संसाधन के बावजूद जरूरत के मुताबिक प्रभावी कदम उठाए। लेकिन वायरस पर काबू पाने में संसाधनों की बड़ी जरूरत पड़ती है। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए बड़े पैमाने पर टेस्टिंग जरूरी है। इस इलाके के कई देशों के पास इसके लिए जरूरी संसाधन नहीं हैं।

इंडोनेशिया इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। वहां की आबादी 27 करोड़ से ज्यादा है। इंडोनेशिया में कोविड-19 से पैदा हुई चुनौती के बारे में हाल में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक रिपोर्ट जारी की। उसमें उन चुनौतियों का जिक्र किया गया, जिसका सामना इस देश को करना पड़ रहा है।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि इंडोनेशिया में कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में एक हफ्ते तक का वक्त लग जाता है, इसलिए रोजमर्रा की संख्याओं पर गौर करते वक्त सतर्क नजरिया अपनाने की जरूरत है।

इंडोनेशिया में कोरोना संक्रमण का पहला मामला दो मार्च को सामने आया था। पिछले हफ्ते वहां प्रति एक लाख आबादी पर मामलों की संख्या 13.5 तक पहुंच गई। देश के लगभग हर राज्य में प्रति एक लाख पर कोरोना मामलों की संख्या बढ़ी।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इंडोनेशिया में जितने कंफर्म केस सामने आए हैं और जितने लोगों को संक्रमण लगने का शक है, इसके बीच खाई बहुत चौड़ी है। इसकी वजह यह है कि इंडोनेशिया में पर्याप्त संख्या में टेस्ट नहीं हो रहे हैं।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कोरोना वायरस की वैक्सीन अपने देश में जल्द से जल्द लाने का एलान किया है। इंडोनेशिया सरकार ने चीन में बन रहे वैक्सीन को लाने के लिए करार पर दस्तखत किए हैं। लेकिन वैक्सीन की पहली खेप अगले साल ही आ पाएगी।

इस बीच देश में महामारी बढ़ रही है। इस कारण अर्थव्यवस्था का संकट भी बढ़ता जा रहा है। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के प्रो जेरेमी लिम ने कहा कि इंडोनेशिया जैसे गरीब देश के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना आसान नहीं है। लोग घर से बाहर ना निकलें, यह धनी देश ही सुनिश्चित कर सकते हैं।


यही हाल पूर्वी एशिया के तमाम निम्न और मध्य आय वाले देशों का है। इसलिए ये अंदेशा पैदा हुआ है कि ये इलाका कोरोना महामारी का अगला हॉटस्पॉट बन सकता है। संसाधनों की कमी और सघन आबादी के कारण यहां खतरा मंडरा रहा है। जापान और दक्षिण कोरिया जैसे समृद्ध देशों को भी महामारी के नए दौर का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस क्षेत्र में चिंताएं गहरा गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed