फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia gives alert of volcano eruption danger

सुनामी के बाद अब इंडोनेशिया ने जारी की ज्वालामुखी के खतरे की चेतावनी

Thu, 27 Dec 2018 12:18 PM IST
Shani Mishra एएफपी, कारिता
एएफपी, कारिता Published by: Shani Mishra Updated Thu, 27 Dec 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Indonesia gives alert of volcano eruption danger
प्रतीकात्मक तस्वीर
इंडोनेशिया ने उस ज्वालामुखी से उत्पन्न खतरे के प्रति लोगों को फिर से आगाह किया है जिसके फटने के बाद प्रचंड सुनामी आयी थी। सरकार ने इस ज्वालामुखी को लेकर बृहस्पतिवार को खतरे का स्तर बढ़ा दिया। इससे पहले ज्वालामुखी के सक्रिय होने से एक बार फिर सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई थी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने अनाक क्राकाटोआ के आसपास ना जाने के दो किलोमीटर के क्षेत्र को बढ़ाकर पांच किलोमीटर तक कर दिया। उन्होंने निवासियों को तट से दूर रहने के लिए कहा है। यह चेतावनी शनिवार रात को आई जानलेवा सुनामी में 400 से अधिक लोगों के मारे जाने के बाद जारी की गई है।
विज्ञापन


विमानन अधिकारियों ने विमानों की दिशा परिवर्तित करने के आदेश दिए हैं।

क्राकाटोआ वेधशाला में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने आज सुबह से ज्वालामुखी से खतरे का अलर्ट बढ़ा दिया है क्योंकि ज्वालामुखी में विस्फोट की प्रवृत्ति में बदलाव आया है। इस चेतावनी से पहले से ही डरे स्थानीय निवासियों में नया डर बैठ गया है और उन्होंने फिर से सुनामी आने की आशंका को लेकर अपने घरों की ओर लौटने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताहांत आई सुनामी में कम से कम 430 लोगों की मौत हो गई थी, 1495 लोग घायल हो गए थे और 159 अन्य लापता हैं। करीब 22,000 लोग विस्थापित हो गए हैं और शिविरों में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed