फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indonesia floods Ten deaths thousands of people homeless

इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़, 10 की मौत, हजारों लोग हुए बेघर

Sun, 28 Apr 2019 05:36 PM IST
अमर शर्मा एएफपी, जकार्ता 
एएफपी, जकार्ता  Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
indonesia floods Ten deaths thousands of people homeless
इंडोनेशिया के बाढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : The Jayapura Police/Ekatri
इंडोनेशियाई द्वीप सुमात्रा में जबरदस्त बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि आठ अन्य लापता हैं । अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण 12 हजार लोगों को वहां से हटा कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है जबकि सैकड़ों इमारतों, पुलों और सड़कों को क्षति हुई है। इससे बेंगकुलु प्रांत के नौ जिले प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर पानी कम हो गया है लेकिन अधिकारियों ने चेताया है कि इससे हुई क्षति का अब तक आकलन नहीं हुआ है और कुछ इलाके अब भी कटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने बताया, ‘‘इस आपदा का प्रभाव बढ़ सकता है।’’ उन्होंने कहा कि इस बाढ़ में कुछ लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘अगर बारिश ऐसी तेज हुई तो भूस्खलन फिर से हो सकता है और बाढ़ दोबारा आ सकती है।’’ 

भूस्खलन और बाढ़ की घटना इंडोनेशिया में होती रहती है, विशेष रूप से मानसून के दौरान अक्टूबर और अप्रैल के बीच में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed