{"_id":"5e102aa18ebc3e87984d415f","slug":"indonesia-floods-people-being-evacuated-rescue-operation-is-on-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में आई बाढ़ से अबतक 53 लोगों की मौत, बचाव दल की मुश्किलें भी बढ़ीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया में आई बाढ़ से अबतक 53 लोगों की मौत, बचाव दल की मुश्किलें भी बढ़ीं
Sat, 04 Jan 2020 11:35 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया बाढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है और जल जमाव के कारण शनिवार को हजारों लोग अपने घरों में लौटने में असमर्थ हैं। पानी न उतरने से बचावदल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अब भी करीब 1,70,000 लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं, उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है। विबोवो ने बताया कि हमें और भी शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी बेघर लोगों से मिलेंगे।
विज्ञापन
यह 2007 से अब तक की सबसे भयानक बाढ़ है। 2007 में बाढ़ से 80 लोगों की मौत हो गई थी।