{"_id":"5e0d6efd8ebc3e87a634157b","slug":"indonesia-flood-in-jakarta-16-people-killed-thousands-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया: जकार्ता में भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 16 की मौत, हजारों फंसे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया: जकार्ता में भीषण बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 16 की मौत, हजारों फंसे
Thu, 02 Jan 2020 09:48 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, जकार्ता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 02 Jan 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
जकार्ता में बाढ़
- फोटो : TEMPO.CO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तब्दील हो गया और इसके कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए। बाढ़ के कारण एक हवाईअड्डे को भी बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि मानसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए। जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी की ओर से जारी वीडियो और तस्वीरों में पानी में तैरती कारें दिखाई दे रही हैं। बाढ़ के कारण हजारों घर और इमारतें डूब गईं और प्राधिकारियों को बिजली और जलापूर्ति रोकनी पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाढ़ के पानी के आठ फुट ऊपर तक पहुंच जाने के कारण 31000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयगृहों में शरण लेनी पड़ी।
नागर विमानन के महानिदेशक पोलाना प्रमेस्ती ने बताया कि बाढ़ से जकार्ता हलीम पेरडानाकुस्माह घरेलू हवाईअड्डे का रनवे डूब गया और अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा।