{"_id":"616b2d8c19abd54d843c513e","slug":"indonesia-earthquake-of-4-8-magnitude-3-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake In Indonesia : इंडोनेशिया में 4.8 तीव्रता का आया भूकंप, 3 लोगों की मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake In Indonesia : इंडोनेशिया में 4.8 तीव्रता का आया भूकंप, 3 लोगों की मौत
Sun, 17 Oct 2021 01:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, देनपासर
एजेंसी, देनपासर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:22 AM IST
सार
इंडोनेशिया में पहला भूकंप बाली के पत्तन शहर सिंगराजा के पूर्वोत्तर में 62 किलोमीटर की दूरी पर और दस किलोमीटर की गहराई पर आया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर शनिवार तड़के मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। इसके थोड़ी देर बाद एक और झटका महसूस किया गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है।
विज्ञापन
पहला भूकंप बाली के पत्तन शहर सिंगराजा के पूर्वोत्तर में 62 किलोमीटर की दूरी पर और दस किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद 4.3 की तीव्रता का एक झटका 282 किलोमीटर की गहराई पर आया। फिलहाल भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है। बचाव एजेंसी के प्रमुख गेदे दारमादा ने बताया कि भूकंप से घायल लोगों की हड्डियां टूटी हैं, कई के सिर में गहरे जख्म हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण पहाड़ी जिले में भूस्खलन हुए जिनमें कम से कम दो लोग मारे गए और कम से कम तीन गांवों तक जाने के रास्ते कट गए। कारांगासेम में मलबा गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इससे पहले, जनवरी में यहां 6.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें कम से कम 105 लोगों की मौत हो गई थी तथा करीब 6500 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
नदी की सफाई पर गए 11 स्कूली छात्र डूबे, 10 अन्य को बचाया
इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में नदी की सफाई अभियान पर गए एक स्कूल के 11 छात्र डूब गए जबकि 10 अन्य को बचा लिया गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक इस्लामिक जूनियर हाई स्कूल के 150 छात्र शुक्रवार को सिलियूर नदी के तट पर सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे थे, तभी इनमें 21 छात्र फिसलकर नदी में गिर गए।
जो बच्चे डूबे, उन्होंने एक दूसरे का हाथ पकड़ा था। उनमें से एक बच्चे का पैर फिसल गया जिससे अन्य भी नदी में फिसल गए। इन 21 में से 10 बच्चों को बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।