इंडोनेशिया: भूकंप वाले गिली द्वीप से निकाले जा रहे 1,200 पर्यटक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया के लोमबोक में आए भूकंप ने अब तक 91 लोगों की जान ले ली है। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। इसी बीच सोमवार को देश के छोटे गिली द्वीप समूहों में फंसे करीब 1 हजार पर्यटकों को बाहर निकाला जा रहा है।
गिली द्वीप समूह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह विशाल लोमबोक द्वीप के उत्तर पश्चिम द्वीप से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बचाव अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन जारी तस्वीरों में नजर आ रहा है कि सैकड़ों भयभीत पर्यटक और स्थानीय लोग तटों पर वाहनों का इंतजार कर रहे हैं ।
पश्चिम नुसा तेंगगारा के पर्यटक एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद फाओजल ने बताया कि गिली में करीब 1,200 पर्यटक थे जिसमें से अधिकांश विदेशी थे। उन्होंने बताया, 'हम उन सभी को एक बार में बाहर नहीं निकाल सकते क्योंकि हमारे पास नौकाओं में पर्याप्त जगह नहीं है। यह बात सही है कि वे गिली द्वीप समूह से बाहर निकलना चाहते हैं, वे डरे हुये हैं।' उन्होंने बताया कि नौसेना के कम से कम दो जहाजों सहित अतिरिक्त नौकाएं पहुंच रही हैं ।