फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesia bans Yahoo PayPal Epic Games for not complying new law

Indonesia: इंडोनेशिया ने नए कानून का पालन न करने वाले याहू, पे-पाल, एपिक गेम्स पर लगाया प्रतिबंध

Sun, 31 Jul 2022 06:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, जकार्ता।
एजेंसी, जकार्ता। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 31 Jul 2022 06:49 AM IST
सार

इंडोनेशिया (Indonesia) में नवंबर 2020 में जारी नये नियमों (New Rules) में यह प्रावधान है कि टेक कंपनियों (Tech Companies) को 24 घंटे में गैरकानूनी (Illegal) या कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करने वाली सामग्री हटानी होगी। सरकार आदेश दे तो सिर्फ चार घंटे की मोहलत मिलेगी।

विज्ञापन
Indonesia bans Yahoo PayPal Epic Games for not complying new law
Epic Games (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया (Indonesia) ने सर्च इंजन याहू (Search Engine Yahoo) सहित पेमेंट फर्म पे-पाल (Paypal) और गेमिंग कंपनी एपिक गेम्स (Epic games) के प्लेटफॉर्म शनिवार को ब्लॉक कर दिए। इस देश में नये लाइसेंसिंग नियम लागू हुए थे, जिनके तहत यहां कारोबार कर रहीं सभी कंपनियों को सरकारी डाटाबेस में पंजीकरण करवाना था। शुक्रवार को इसकी समय सीमा खत्म हो गई।

विज्ञापन


नवंबर 2020 में जारी नये नियमों में यह भी प्रावधान है कि टेक कंपनियों को 24 घंटे में गैरकानूनी या कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करने वाली सामग्री हटानी होगी। सरकार आदेश दे तो सिर्फ 4 घंटे की मोहलत मिलेगी।  करीब 27 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में 19.10 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई इन पर भी
बैटलनेट (कॉल ऑफ ड्यूटी गेम की कंपनी) स्टीम, डोटा2, काउंटर स्ट्राइक भी ब्लॉक किये हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अमेजन ने पहले ही पंजीकरण करवा लिया था। पे-पाल ब्लॉक होने से बड़ी संख्या में यूजर्स को पैसा निकालने में दिक्कतें आईं। संभव है, थोड़े समय के लिए इसे अनब्लॉक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed