फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indo-US defense relations will be stronger, parliamentary committee bills stamped on

भारत-अमेरिका रक्षा संबंध और मजबूत होंगे, संसदीय समिति ने बिल पर लगाई मुहर

Fri, 12 Jul 2019 03:04 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Fri, 12 Jul 2019 03:04 AM IST
सार

  • अमेरिकी संसद में पेश हुआ बिल
  • प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की पैरवी
  • रक्षा साझीदारी बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
Indo-US defense relations will be stronger, parliamentary committee bills stamped on
नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo

विस्तार

भारत और अमेरिका के रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए बुधवार को शक्तिशाली संसदीय समिति ने एक बिल पर मुहर लगा दी। संसदीय समिति से पास होने के बाद अब इस बिल को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


साल 2016 में भारत को प्रमुख रक्षा साझीदार का दर्जा देने के बाद अब इस बिल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को और आगे बढ़ाना है। बिल में दोनों देशों के बीच रक्षा साझीदारी के विकास व क्रियान्वयन के लिहाज से वरिष्ठ सैन्य और असैन्य अधिकारियों के बीच वार्ता और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की बात की गई है। 
विज्ञापन


बिल में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की पैरवी भी की गई है। राष्ट्रीय रक्षा अधिकार अधिनियम (एनडीएए) में संशोधन करने संबंधी इस बिल को डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद और सदन की विदेश मामलों की समिति के वरिष्ठ सदस्य ब्रैड शेरमैन ने आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल को आगे बढ़ाने वालों में भारतवंशी सांसद एमी बेरा और राजा कृष्णमूर्ति भी शामिल हैं। इसके साथ ही बिल में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि सरकार फारस की खाड़ी, हिंद महासागर और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में भारत के साथ अतिरिक्त संयुक्त सैन्य अभ्यास करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed