फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indo-Pacific on agenda for US President Joe Biden and British PM Rishi Sunak talks in UK

UK: नाटो शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिटेन में सुनक-बाइडन के बीच बातचीत, एजेंडे में हिंद-प्रशांत का मुद्दा शामिल

Mon, 10 Jul 2023 07:18 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन।
पीटीआई, लंदन। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Jul 2023 07:18 PM IST
सार

राष्ट्रपति बाइडन का विंडसर कैसल में किंग चार्ल्स तृतीय ने भी स्वागत किया। उन्होंने सुनक के साथ अपनी चर्चा से पहले ब्रिटेन-अमेरिका संबंधों को "चट्टान की तरह मजबूत" बताया।

विज्ञापन
Indo-Pacific on agenda for US President Joe Biden and  British PM Rishi Sunak talks in UK
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोमवार को यहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। ऋषि सुनक ने सोमवार को लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी की। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और व्यापक भू-राजनीतिक का विषय एजेंडे में शामिल थे। बाइडन लिथुआनिया में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिटेन पहुंचे। नाटो शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन के लिए पश्चिम का समर्थन जैसे मुद्दे वार्ता के केंद्र में होंगे।

विज्ञापन


बाद में बाइडन का विंडसर कैसल में किंग चार्ल्स तृतीय ने भी स्वागत किया। उन्होंने सुनक के साथ अपनी चर्चा से पहले ब्रिटेन-अमेरिका संबंधों को "चट्टान की तरह मजबूत" बताया। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने उनकी चर्चाओं के बारे में कहा कि इस सप्ताह होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन को देखते हुए प्रधानमंत्री सुनक और राष्ट्रपति बाइडन हमारे गठबंधन को मजबूत करने और यूक्रेन के लिए अपना समर्थन बनाए रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, उन्होंने जवाबी हमले की प्रगति पर चर्चा की और देश के अंतरराष्ट्रीय साझेदारों द्वारा इसकी दीर्घकालिक रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होने, यूक्रेन को इस युद्ध को जीतने और एक न्यायसंगत और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। नाटो के व्यापक मुद्दों पर, वे यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमत हुए कि स्वीडन के पास पूरी तरह से नाटो में शामिल होने का रास्ता तेज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने आगे कहा, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बाइडन ने भारत-प्रशांत और ईरान सहित व्यापक भू-राजनीतिक संदर्भ पर भी चर्चा की। यह पहली बार है जब बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में डाउनिंग स्ट्रीट का दौरा किया है और पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री बनने के बाद सुनक के साथ उनकी छठी मुलाकात थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति अपने आधिकारिक वाहन, जिसे "द बीस्ट" के नाम से जाना जाता है, में सुरक्षा काफिले के साथ सवार थे और सुनक द्वारा गर्मजोशी से किए गए स्वागत के दौरान 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रसिद्ध दरवाजे पर पारंपरिक तस्वीर के लिए पोज दिया। इसके बाद ब्रिटिश भारतीय नेता गणमान्य अतिथि को बगीचे में ले गए। सुनक ने कहा, हम नाटो गठबंधन में दो सबसे मजबूत सहयोगियों के रूप में खड़े हैं और मुझे पता है कि हम यूरो-अटलांटिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।


सुनक इस सप्ताह नाटो शिखर सम्मेलन में बाइडन के साथ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे इस बात पर विचार करेंगे कि दोनों देशों के नागरिकों के लाभ के लिए सहयोग और संयुक्त आर्थिक सुरक्षा को कैसे मजबूत किया जाए। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा, दोनों नेताओं ने पिछले महीने ब्रिटेन और अमेरिका के बीच आर्थिक साझेदारी के लिए अपनी तरह की पहली रूपरेखा, अटलांटिक घोषणापत्र के एलान के बाद से हुई प्रगति पर चर्चा की। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बाइडन की आखिरी बैठक के बाद से, हमने ब्रिटेन-अमेरिका क्रिटिकल मिनरल्स समझौते पर काम शुरू कर दिया है और ऊर्जा सुरक्षा पर संयुक्त कार्रवाई समूह ने हमारी स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने पर काम शुरू करने के लिए बैठक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed