फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IndiGo Airlines flight strays into Pakistan amid bad weather Report

Indigo: खराब मौसम के कारण भटककर लाहौर पहुंचा इंडिगो का विमान, आधे घंटे बाद भारतीय हवाई क्षेत्र में लौटा

Sun, 11 Jun 2023 06:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 06:49 PM IST
सार

पाकिस्तान के नागर विमानन मंत्रालय (सीएए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह सामान्य घटना है, क्योंकि खराब मौसम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी अनुमति दी गई थी।

विज्ञापन
IndiGo Airlines flight strays into Pakistan amid bad weather Report
Indigo - फोटो : File Photo

विस्तार

अमृतसर से अहमदाबाद जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान खराब मौसम के कारण भटककर लाहौर के पास चला गया। भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लौटने से पहले विमान गुजरांवाला तक चला गया। एयरलाइन की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


विमान ने साढ़े सात बजे लाहौर में किया प्रवेश
पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 453 समुद्री मील की जमीनी गति के साथ भारतीय विमान ने शनिवार शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर लाहौर में प्रवेश किया और रात 8 बजकर 1 मिनट पर वापस भारत लौटा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय हवाई क्षेत्र में भी घुसा था पीआईए का विमान
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि नागर विमानन मंत्रालय (सीएए) के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह सामान्य घटना है, क्योंकि खराब मौसम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी अनुमति दी गई थी। मई में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस गया था और पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण करीब 10 मिनट तक वहां रुका था।

विज्ञापन

पाकिस्तान के विमान को भी उतरने में हुई मुश्किल
विमान संख्या पीके-248 चार मई को मस्कत से लौट रहा था और लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, भारी बारिश के कारण पायलट के लिए बोइंग 777 विमान को उतारना मुश्किल हो गया था। इस बीच, हवाई अड्डों पर खराब दृश्यता के कारण पाकिस्तान में कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और इसमें देरी हुई।
 

इस्लामाबाद की ओर मोड़ी गईं लाहौर जाने वाली उड़ानें
सीएए प्रवक्ता ने कहा कि उसने लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी शनिवार रात 11:30 बजे तक बढ़ा दी, क्योंकि अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 5,000 मीटर थी। खराब दृश्यता के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानों को इस्लामाबाद की ओर मोड़ दिया गया। 

पाकिस्तान के तीन जिले सर्वाधिक प्रभावित
पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश हुई। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के आसपास के तीन जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां करीब 29 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed