फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indias Kritika Pandey received Commonwealth-20 short story award

उपलब्धि: भारत की कृतिका पांडे को मिला राष्ट्रमंडल-20 लघुकथा सम्मान

Thu, 02 Jul 2020 04:44 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Jul 2020 04:44 AM IST
विज्ञापन
Indias Kritika Pandey received Commonwealth-20 short story award
कृतिका पांडे - फोटो : Social Media

भारत में झारखंड की कृतिका पांडे को राष्ट्रमंडल-2020 (कॉमनवेल्थ) का लघुकथा सम्मान दिया गया है। 29 वर्षीय कृतिका को यह सम्मान ‘द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स’ कहानी के लिए मिला है। कृतिका को एक ऑनलाइन कार्यक्रम में इस सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने कहा, यह सम्मान बेटियों को उनके सपनों पर भरोसा करने में मदद करेगा।

विज्ञापन


रांची निवासी कृतिका को एशिया रीजन के लिए यह सम्मान मिला है। उनकी कहानी ‘द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स’ दो युवाओं की कहानी है जो समाज की सदियों पुरानी बंदिशों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। घृणा और पक्षपात के युग में कोई कैसे प्यार करता है, ये इस कहानी में बताया गया है।
विज्ञापन


यह कहानी एक हिंदू लड़की की एक मुस्लिम लड़के के प्यार में पड़ने की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे ये दोनों युवा नफरत और पक्षपात के दौर में प्यार के विचार को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। कृतिका फिलहाल एमहर्टस के मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री लेने के बाद एमएफए कर रही हैं। उन्होंने कहा वे पिछले कई वर्षों से वह कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज की विजेता कहानियों को पढ़ रही थीं। कृतिका की कहानियां अब ग्रांता जैसी पत्रिका में प्रकाशित होंगी, जो सम्मान की बात मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक विजेता को मिलते हैं 2.4 लाख रुपये
राष्ट्रमंडल लघुकथा पुरस्कार 2012 से अप्रकाशित सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार एशिया, पेसिफिक, अफ्रीका, कनाडा, यूरोप और कैरेबियन के पांच रीजन के विजेताओं दिया जाता है। प्रत्येक विजेता को 2,500 पाउंड (लगभग 2.4 लाख रुपये) मिलते हैं और सभी विजेता को कुल 5,000 (लगभग 4.72 लाख रुपये) मिलते हैं।

jharkhand author kritika pandey wins commonwealth short story prize
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed