फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indians who got covaxin vaccine will now get easy entry in america

राहत: WHO से मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका ने टीकों वाली सूची को किया अपडेट, कोवाक्सिन लगवाने वाले भी करेंगे यात्रा

Thu, 04 Nov 2021 12:37 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 12:37 PM IST
सार

अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के प्रेस अधिकारी स्कॉट पॉली ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "सीडीसी का यात्रा मार्गदर्शन एफडीए द्वारा अनुमोदित या अधिकृत और डब्ल्यूएचओ आपातकालीन उपयोग के लिए जारी टीकों की सूची पर लागू होता है।

विज्ञापन
indians who got covaxin vaccine will now get easy entry in america
कोवाक्सिन वैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्वदेशी कोरोना टीका कोवाक्सिन को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका ने भी अपना प्रतिबंध हटा लिया है।  अमेरिका ने टीकों की अपनी सूची को अपडेट करते हुए अब उन लोगों को भी आने की अनुमति दे दी है जिन्होंने कोवाक्सिन का टीका लगवाया है। बता दें कि ये संशोधित नियम 8 नवंबर से लागू होंगे। अमेरिका टीका लगवा चुके विदेशी यात्रियों के लिए अपनी सीमाएं खोल रहा है।

विज्ञापन

अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) के प्रेस अधिकारी स्कॉट पॉली ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "सीडीसी का यात्रा मार्गदर्शन एफडीए द्वारा अनुमोदित या अधिकृत और डब्ल्यूएचओ आपातकालीन उपयोग के लिए जारी टीकों की सूची पर लागू होता है। किसी भी नए टीके को समय के साथ उन सूचियों में शामिल किया जा सकता है।"

विज्ञापन

 

डब्ल्यूएचओ ने कोवाक्सिन को देरी से दी अनुमति
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोवाक्सिन को अनुमति देने के लिए काफी लंबा इंतजार करवाया है। डब्ल्यूएचओ ने बयान जारी कर बताया था कि कोवाक्सिन की कोरोना के खिलाफ 78 प्रतिशत प्रभावकारिता दर है और निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए "बेहद उपयुक्त" है क्योंकि इसे स्टोर करना आसान है। वैक्सीन को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा सह-विकसित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed