फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indians killed in Sudan blast, 14 identified

सूडान धमाके में भारतीयों की मौत, 14 की हुई पहचान, आज आएंगे शव

Tue, 10 Dec 2019 03:36 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Dec 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Indians killed in Sudan blast, 14 identified
सांकेतिक तस्वीर

सूडान में बीते सप्ताह सिरेमिक फैक्ट्री में एलपीजी टैंकर धमाके में मारे गए भारतीयों में तक 14 भारतीयों के शव पहचाने जा चुके है। इनके शवों को आज भारत लाया जाएगा। यह जानकारी भारतीय मिशन ने दी है।

विज्ञापन


सूडान की राजधानी खरतूम में तीन दिसंबर को एलपीजी टैंकर में हुए धमाके से सीला सेरामिक फैक्ट्री तबाह हो गई थी, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी और 130 लोग घायल हो गए थे। मृतकों में 18 भारतीय थे।
विज्ञापन


घटना के बाद 16 भारतीय लापता हो गए थे। भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उन मृतक भारतीयों की सूची भी प्रकाशित की थी, जिनके झुलसे हुए शवों की पहचान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास ने सोमवार को ट्वीट किया, खरतूम की सिरेमिक फैक्ट्री में भारतीयों की मौत के संबंध में दूतावास ने शवों की पहचान और पहचाने जा चुके 14 शवों की चिकित्सा-कानून से संबंधी औपचारिकताएं पूरा करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। दूतावास ने बताया कि मृतकों के शव मंगलवार से भारत भेजने शुरू किये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed