{"_id":"5d1fd3588ebc3e3c8b131dd4","slug":"indian-women-win-3-2-million-in-lottery-draws-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में लॉटरी ड्रा में भारतीय महिला ने जीते 32 लाख अमेरिकी डॉलर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में लॉटरी ड्रा में भारतीय महिला ने जीते 32 लाख अमेरिकी डॉलर
Sat, 06 Jul 2019 04:16 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय महिला ने मासिक लॉटरी ड्रा में 32 लाख अमरीकी डॉलर की भारी राशि जीती है। महिला ने कहा कि वह इस राशि के एक भाग का उपयोग वंचित लोगों, खासकर महिलाओं के लिए करना चाहती है। शु्क्रवार को मीडिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बुधवार को ‘बिग टिकट अबू धाबी’ में 1.2 करोड़ दिरहम (32 लाख अमेरिकी डॉलर) जीतने वाली सोपना नायर ने कहा कि वह इस राशि से अपने परिवार की सहायता करना चाहती हैं। एक समाचार पत्र के अनुसार, महिला इस राशि से कमजोर लोगों, विशेषकर महिलाओं की भी मदद करना चाहती हैं। नायर हमेशा से ही परोपकारी कार्य करती रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘अब मुझे वित्तीय रूप से सामाजिक कार्य करने की पूरी आजादी है।’ केरल की रहने वाली नायर ने कहा कि यह खबर सुनकर वह और उसका परिवार अभी भी अचंभे में हैं।
विज्ञापन
