फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian techie sentenced to nine years of imprisonment on charges of sexual assault

विमान में पत्नी के सामने की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, भारतीय को मिली 9 साल की सजा

Fri, 14 Dec 2018 10:24 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Indian techie sentenced to nine years of imprisonment on charges of sexual assault
सांकेतिक तस्वीर

भारत के तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले एक तकनीकी को 9 साल जेल की सजा मिली है। उसे गुरुवार को यह सजा एक महिला सहयात्री को विमान के अंदर यौन शोषण करने के मामले में दोषी पाए जाने पर मिली है। आरोपी इस साल कमर्शियल विमान से यात्रा कर रहा था। 35 साल के आरोपी शख्स का नाम प्रभु रामामूर्ति है।

विज्ञापन


आरोपी एच-1बी वीजा लेकर 2015 में अमेरिका आया था। उसे सजा पूरी होने के बाद देश से निर्वासित कर दिया जाएगा। यह आदेश डेटरॉयट की एक फेडरल अदालत ने दिया है। अदालत ने भारतीय नागरिक को नौ साल जेल की सजा सुनाई। जज टेरेंस बर्ज ने कहा कि इस सजा से औरों के मन में डर पैदा होगा और वह इस तरह के अपराध करने से पहले सोचेंगे।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष आरोपी के लिए 11 साल की सजा की मांग कर रहा था। अमेरिकी अटॉर्नी मैथ्यू शिंडनर ने कहा, 'हर किसी को हवाई जहाज में यात्रा करते समय सुरक्षित और महफूज रहने का अधिकार है। हम किसी के उस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो पीड़िता के कमजोर परिस्थिति में होने का फायदा उठाता है। हम इस मामले में पीड़िता के साहस की सराहना करते हैं जिसने बोलने की हिम्मत दिखाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों के ट्रायल में रामामूर्ति को अगस्त में दोषी पाया गया था। ज्यूरी ने आरोपी को सजा देने का फैसला सुनाने से पहले तीन घंटों तक विचार-विमर्श किया। ट्रायल में पेश किए गए सबूत के अनुसार 3 जनवरी को रामामूर्ति महिला सहयात्री के साथ उस समय यौन संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था जब वह लास वेगस से डेटरॉयट जाने वाले विमान में सो रही थी। आरोपी उस समय पत्नी के साथ बैठा हुआ था जब उसने अपनी सहयात्री का शोषण किया।


ट्रायल के दौरान उन सबूतों को पेश किया गया जिससे साबित हो गया कि रामामूर्ति ने रात की यात्रा के दौरान महिला का विमान में यौन शोषण किया था जो उसके बगल में सो रही थी। यौन शोषण की कोशिश ने पीड़िता को नींद से जगा दिया। उठने पर उसने पाया कि उसकी जींस के बटन और चेन खुली हुई थी। जिसके बाद उसने फ्लाइट अटेंडेट से मदद मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed