फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian team arrives in Nepal to search for missing passengers and two buses

Nepal: लापता यात्रियों और दो बसों की तलाश के लिए भारत से टीम नेपाल पहुंची, 12 जुलाई को हुआ था हादसा

Sat, 20 Jul 2024 11:34 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 20 Jul 2024 11:34 PM IST
सार

त्रिशूली नदी में 12 जुलाई को बह गए सात भारतीय यात्रियों और दो बसों की तलाश के लिए भारत से टीम शनिवार को नेपाल पहुंची। दोनों बसों पर 65 यात्री सवार थे। जिनमें से 19 लोगों के शवों को बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन
Indian team arrives in Nepal to search for missing passengers and two buses
नेपाल में हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिशूली नदी में लापता हुए भारत के सात यात्रियों और दो बसों की तलाश के लिए भारत से बचाव टीम शनिवार को नेपाल पहुंची। 12 जुलाई को भूस्खलन के बाद त्रिशूली नदी में बह गईं बसों की तलाश के लिए नेपील ने भारत से सहायता मांगी थी। जिसके बाद भारतीय टीम चितवन पहुंची है।

विज्ञापन


दोनों बसों पर 65 यात्री सवार थे और नारायणघाट-मुग्लिन सड़क खंड पर हादसे के बाद यात्रियों से भरी बस त्रिशूली नदी में बह गई थी। जिसके बाद नदी से 19 शव बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव के  मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय टीम तुरंत कुरिंतर में सशस्त्र पुलिस बल के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण स्कूल गई थी। इसके बाद टीम घटना स्थल सिमलताल गई और तलाशी अभियान शुरू किया, जो नारायणघाट से लगभग 23 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के 12 कर्मियों सहित भारतीय टीम अभियान के लिए सात दिनों तक नेपाल में रहेगी। 

तीन यात्रियों ने कूदकर बचाई थी जान
12 जुलाई को काठमांडू जाने वाली एक बस और राजधानी से गौर जाने वाली दूसरी बस सुबह करीब साढ़े तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गईं थी। काठमांडू जाने वाली बस में 24 लोग और गौर जाने वाली बस में 41 लोग सवार थे। बताया यह भी जा रहा है कि दूसरी बस में सवार तीन यात्री कूदकर भागने में सफल रहे थे। बीरगंज से काठमांडू जा रहे 21 यात्रियों के बारे में जानकारी मिली है। घटना के वक्त बस में सात भारतीय नागरिक भी थे। 


प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने जताया था दुख
त्रिशूली नदी में बस के लापता होने पर प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने दुख व्यक्त किया था और तत्काल खोज और बचाव अभियान के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed