Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student protect indian national flag outside Indian High Commission in London Khalistani protest

UK: 'मेरी अंतरात्मा ने कहा...', उच्चायोग के सामने खालिस्तानी आतंकियों से तिरंगे को बचाने वाले छात्र का बयान

Fri, 06 Oct 2023 08:57 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 06 Oct 2023 08:57 AM IST
विज्ञापन
Indian student protect indian national flag outside Indian High Commission in London Khalistani protest
Satyam Surana - फोटो : ANI
लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने खलिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान भारतीय राष्ट्र ध्वज की रक्षा करने वालाे छात्र सत्यम सुराना ने बताया कि उसने इससे पहले कभी भी भारतीय ध्वज का इस तरह से अपमान होते हुए नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि उनकी अंतरात्मा ने उन्हें तिरंगे की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया था। 
विज्ञापन


लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के छात्र सत्यम ने कहा, 'मैंने भारतीय ध्वज का अपमान होते हुए देखा। एक महिला पुलिस अधिकारी जानबूछ कर तिरंगे पर खड़ी थी। मैंने झंडा उठाया और वहां से निकल गया। मैंने इस तरह से कभी भी भारतीय झंडे का अपमान होते हुए नहीं देखा। मेरी अंतरात्मा, मेरा दिमाग इसे देखकर हैरान था और इसी ने मुझे आगे बढ़ने और वह करने के लिए प्रेरित किया, जो मैंने किया।' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन के दौरान तिरंगे का अपमान
सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का एक झुंड ने बैरिकेड तोड़कर घुसने की भी कोशिश की थी। प्रदर्शनकारियों के हाथों में भारतीय ध्वज के साथ गौमूत्र भी था। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 


खालिस्तानी समर्थकों में से एक ने भारतीय उच्चायोग के सामने खड़े होकर भारत विरोधी और सुनक विरोधी भाषण देने के बाद तिरंगे को जमीन पर फेंक दिया। सत्यम उस समय वहां मौजूद था। खालिस्तानियों के आगे बढ़ते ही उसने झंडे को उठा लिया। इस हरकत से कुछ खालिस्तानी भड़क गए और उसे रोकने लगे। हालांकि, स्थिति को शांत करने के लिए वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। 

सत्यम ने कहा, 'भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन हो रहा था। जब मैं वहां देखने पहुंचा तो मुझे पता चला कि ये खालिस्तानी समर्थक थे जो नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।' उन्होंने आगे कहा, 'कुछ लोगों के हाथों में भारतीय झंडा भी था, जिसे लेकर वे उच्चायोग की तरफ बढ़ रहे थे। उन्होंने झंडे को नीचे गिराया और उसे अपवित्र करने लगे।' सत्यम ने बताया कि उसकी इस हरकत से उसके परिवार वाले खुश है, लेकिन उन्हें फिलहाल उसकी सुरक्षा की चिंता हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed