फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student dies in US state of Ohio Indian consulate New York

US: अमेरिका के ओहायो में भारतीय छात्र की मौत, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा- जांच जारी है

Sat, 06 Apr 2024 01:14 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 01:14 AM IST
सार

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मौत की पुलिस जांच चल रही है और वह भारत में परिवार के साथ संपर्क में बनी हुई है। मृतक छात्र उमा गड्डे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने सहित हर संभव सहायता दी जा रही है। 

विज्ञापन
Indian student dies in US state of Ohio Indian consulate New York
अमेरिकी पुलिस। - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका के ओहायो में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'ओहायो के क्लीवलैंड में एक भारतीय छात्र उमा सत्य साईं गड्डे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से गहरा दुख हुआ।' 

विज्ञापन


वाणिज्य दूतावास ने कहा कि मौत की पुलिस जांच चल रही है और वह भारत में परिवार के साथ संपर्क में बनी हुई है। मृतक छात्र उमा गड्डे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने सहित हर संभव सहायता दी जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि 2024 की शुरुआत से अब तक अमेरिका में भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की कम से कम आधा दर्जन मौतें हो चुकी हैं। हमलों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि ने समुदाय में चिंता पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के महीनों में अब तक सात भारतीयों की गई है जान
पिछले महीने, भारत के 34 वर्षीय प्रशिक्षित शास्त्रीय नर्तक अमरनाथ घोष की मिसौरी के सेंट लुइस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा पर्ड्यू विश्वविद्यालय में 23 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी छात्र समीर कामथ 5 फरवरी को इंडियाना में एक संरक्षित क्षेत्र में मृत पाए गए थे। 2 फरवरी को, 41 वर्षीय भारतीय मूल के आईटी कार्यकारी विवेक तनेजा को वाशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर हमले के दौरान जानलेवा चोटें आईं। 


यह अमेरिका में हाल के महीनों में किसी भारतीय या भारतीय-अमेरिकी की सातवीं मौत है। चार्ज डी अफेयर्स राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन के नेतृत्व में हुई बातचीत में लगभग 150 भारतीय छात्र संघ के पदाधिकारियों और 90 अमेरिकी विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इसमें अटलांटा, शिकागो, ह्यूस्टन, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को और सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूत भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed