फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian student dies in jet ski accident in US state of Florida know details

US: फ्लोरिडा में दो नावों की टक्कर में भारतीय छात्र की मौत, मई में होने वाले थे ग्रेजुएट

Thu, 14 Mar 2024 11:01 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 14 Mar 2024 11:01 AM IST
सार

 सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में दो लोगों का नाम सामने आया था, लेकिन उनके साथ क्या हुआ, इसका कोई विवरण नहीं दिया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि दो नावों की बीच दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Indian student dies in jet ski accident in US state of Florida know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में दो नावों के बीच टक्कर में एक 27 वर्षीय भारतीय मूल के छात्र की मौत हो गई। फ्लोरिडा मत्स्य और वन्यजीव संरक्षण आयोग के अनुसार तेलंगाना के रहने वाले वेंकटरमण पित्तला किराए का नौका चला रहे थे, जो एक 14 वर्षीय लड़के द्वारा संचालित एक अन्य नौके से टकरा गई। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पित्तला इंडियानापोलिस में इंडियाना यूनिवर्सिटी पर्ड्यू  यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। मई में वह ग्रेजुएट होने वाले थे। फिलहाल इस हादसे में किसी अन्य के घायल होने की जानकारी नहीं मिल पाई है। बताा जा रहा है कि 14 वर्षीय लड़के को कोई चोट नहीं आई है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में दो लोगों का नाम सामने आया था, लेकिन उनके साथ क्या हुआ, इसका कोई विवरण नहीं दिया गया था। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया कि दो नावों की बीच दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, रिपोर्ट में अधिकारियों की गलतियों को स्पष्ट नहीं किया गया है। बता दें कि दोनों ही नौका किराए पर लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed