{"_id":"5c9557ebbdec2213ea53897c","slug":"indian-sentenced-to-8-years-in-jail-for-hockey-players-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन भर हॉकी खिलाड़ियों की मौत के जिम्मेदार भारतीय को 8 साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दर्जन भर हॉकी खिलाड़ियों की मौत के जिम्मेदार भारतीय को 8 साल की सजा
Sat, 23 Mar 2019 03:17 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
जसकीरत सिंह सिद्धू (फाइल)
कनाडा में भारतीय मूल के एक 32 वर्षीय ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू को शुक्रवार को 8 साल कैद की सजा सुनाई गई। इस ड्राइवर पर एक बस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार होने का आरोप था। इस दुर्घटना में जूनियर हॉकी टीम के दर्जन भर खिलाड़ियों समेत 16 लोगों की मौत हो गई थी। इसे कनाडा के खेल इतिहास की सबसे बुरी दुर्घटना माना गया था।
विज्ञापन
सिद्धू को जनवरी में 29 गुना खतरनाक ड्राइविंग के लिए जिम्मेदार माना गया था। सिद्धू के ट्रक ने 6 अप्रैल, 2018 को एक हाईवे इंटरसेक्शन पर एक बस में टक्कर मार दी थी, जिसमें प्लेऑफ गेम खेलने के लिए जा रही हमबोल्डट ब्रोंकास हॉकी टीम के खिलाड़ियों समेत 16 लोग मारे गए थे, जबकि 13 अन्य गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन