फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian seafarers rescued Russian Drone Attack Black Sea Indian Embassy return india

भारतीय नागरिकों की घर वापसी: रूसी ड्रोन हमले के बाद बचाए गए तीन नाविक रोमानिया से रवाना, दूतावास ने क्या कहा?

Sun, 11 Oct 2026 01:44 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: अमन मौर्या Updated Sun, 11 Oct 2026 01:44 PM IST
सार

रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में भारतीय दूतावास ने बताया कि काला सागर में तुर्की के जहाज पर हुए हमले में बचे तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट रहे हैं। रोमानियाई प्रशासन ने पूरी मदद की।

विज्ञापन
indian seafarers rescued Russian Drone Attack Black Sea Indian Embassy return india
रूसी ड्रोन हमले में बचाए गए तीन भारतीय नागरिक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में भारतीय दूतावास ने रूसी ड्रोन हमले में बचाए गए भारतीयों पर जानकारी दी है। दूतावास ने बताया कि सोमवार को काला सागर में तुर्की के कार्गो जहाज एमवी रोयाद मम्मादोव पर हुए हमले के बाद बचाए गए तीन भारतीय नागरिक भारत के लिए रवाना हो गए हैं। मिशन ने शनिवार को बताया,' तीन भारतीय नागरिक (साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह) आज (शनिवार) भारत के लिए रवाना हो गए।' दूतावास ने उनकी वापसी में मदद के लिए हर जरूरी सहायता और सहयोग प्रदान किया। बयान में कहा गया है कि हम रोमानियाई अधिकारियों, कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल और रोमानियाई बचाव दलों का उनकी बहुमूल्य मदद, सहयोग और समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन हमलों से दहल उठा पोलैंड: ब्लडी फ्राइडे की अफवाहों के बीच 76 लोग हिरासत में, 50 हजार स्कूलों की हुई जांच
विज्ञापन


तुर्की की एक कंपनी के इस जहाज पर (जो यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह से इटली के रेवेना तक मक्का ले जा रहा था) सोमवार को रोमानिया की समुद्री सीमा के बाहर काला सागर में हमला हुआ। इस घटना में दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और कई क्रू सदस्य घायल हो गए। इसमें सभी तीन भारतीय नागरिक बच गए। हालांकि एक घायल हो गया था और उसे रोमानिया में इलाज मिला। हमले में मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में तुरंत पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हमारा लोकतंत्र सबसे मजबूत': विदेश मंत्रालय की दो टूक, मानवाधिकार संगठन की विश्वसनीयता पर भी उठाए सवाल

सात अक्तूबर को दूतावास के प्रतिनिधि ने उन तीन भारतीय नागरिकों से मुलाकात की जिन्हें छह अक्तूबर को काला सागर में जहाज से बचाया गया था। दो लोगों को एक होटल में ठहराया गया, जबकि तीसरे व्यक्ति का कॉन्स्टैंटा के काउंटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिशन ने सात अक्तूबर को एक पोस्ट में बताया कि तीनों की हालत स्थिर है। दूतावास ने शिपिंग कंपनी के स्थानीय एजेंट के माध्यम से मोबाइल फोन जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराईं और एक स्थानीय भारतीय रेस्तरां के जरिए भारतीय खाने का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed