{"_id":"6acb8732f47ffa9ea602bdc0","slug":"djibouti-boat-capsizes-migrants-deaths-international-organisation-for-migration-report-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिबूती तट के पास बड़ा हादसा: नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत, 116 लोग अभी भी लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जिबूती तट के पास बड़ा हादसा: नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत, 116 लोग अभी भी लापता
Sun, 11 Oct 2026 06:31 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, जिनेवा
पीटीआई, जिनेवा
Published by: अमन मौर्या
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:31 PM IST
सार
जिबूती तट के पास 305 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत हो गई। यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी, जिसमें 80 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
जिबूती तट पर नाव हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट पर बड़ा हादसा हुआ है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि जिबूती के तट के पास 305 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इससे कम से कम 109 प्रवासियों की मौत हो गई। इनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। आईओएम के मुताबिक, यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी। उसी समय गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह वह पलट गई। हादसे में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 80 से ज्यादा लोग बच गए, जबकि कम से कम 116 लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
ये भी पढ़ें: तीन हमलों से दहल उठा पोलैंड: ब्लडी फ्राइडे की अफवाहों के बीच 76 लोग हिरासत में, 50 हजार स्कूलों की हुई जांच
आईओएम ने अपने बयान में कहा कि 'हॉर्न ऑफ अफ्रीका' से हजारों प्रवासी सुरक्षा और आर्थिक मौकों की तलाश में जिबूती होते हुए और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को पार करके खाड़ी देशों की ओर जाते हैं। यमन में हिंसा के बावजूद यह आवाजाही जारी है। जिबूती में आईओएम के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोइसेक ने कहा, 'यह जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान है। यह त्रासदी इस बात की एक कठोर याद दिलाती है कि आर्थिक मौकों की तलाश में इस रास्ते से गुजरने वाले प्रवासियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: तीन हमलों से दहल उठा पोलैंड: ब्लडी फ्राइडे की अफवाहों के बीच 76 लोग हिरासत में, 50 हजार स्कूलों की हुई जांच
विज्ञापन
At least 109 migrants, including 15 children, have died and over 116 remain missing after a boat capsized off #Djibouti. IOM is assisting survivors as search and rescue operations continue. https://t.co/zLxda3CM1c
विज्ञापन विज्ञापन— IOM - UN Migration 🇺🇳 (@UNmigration) October 11, 2026