{"_id":"5cf5f226bdec220770318600","slug":"indian-origin-woman-gets-22-years-jail-term-for-strangling-stepdaughter-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय मूल की महिला ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, मिली 22 साल की जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में भारतीय मूल की महिला ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, मिली 22 साल की जेल
Tue, 04 Jun 2019 01:56 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सौतेली बेटी की हत्या की
- फोटो : facebook/glenoaksfamily
भारतीय मूल की एक महिला को अमेरिका में 22 साल की जेल की सजा हुई है। उसने अपनी नौ साल की सौतेली बेटी की बाथ टब में गला दबाकर हत्या कर दी। अदालत ने इस अपराध को अकल्पनीय बताया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
22 साल की शमदाई अर्जुन न्यूयॉर्क के क्वींस की रहने वाली है। उसे बीते महीने हत्या के मामले में अदालत ने दोषी ठहराया। उसे सोमवार को सजा सुनाई गई है। अर्जुन ने अगस्त 2016 में अपनी सौतेली बेटी एशदीप कौर की गला दबाकर हत्या की थी।
फैसला सुनाने के बाद क्वींस जिला अटॉर्नी जॉन रियान ने कहा, "इस मामले में आरोपी सौतेली मां की कहानियों से भी परे है। आरोपी ने अकल्पनीय अपराध किया है। उसने बच्ची की छोटी सी गर्दन से उसके हाथ बांध दिए और उससे उसका जीवन छीन लिया। पीड़ित एक मासूम बच्ची थी जो सिर्फ नौ साल की थी।"
19 अगस्त, 2016 को आरोपी अर्जुन को एक गवाह ने देखा था। वो अपने पहले पति रेमंड नारायण और अपने दो पोता-पोती के साथ अपार्टमेंट से बाहर जा रही थी। जब उससे एशदीप के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वो बाथरूम में है और अपने पिता के आने का इंतजार कर रही है।
जब गवाह ने देखा कि बाथरूम की लाइट कई घंटो से ऑन है, तो उसने एशदीप के पिता सुखविंदर सिंह को फोन किया और बता दिया कि वह बाथरूम का दरवाजा खोलकर खुद एशदीप को देखने जा रही है। गवाह का कहना है कि उसने बाथरूम में देखा तो उसे एशदीप मृत मिली। उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
एशदीप तीन महीने पहले ही अमेरिका आई थी और उसके पिता के नौकरी पर जाने के बाद वो घर में आरोपी अर्जुन के साथ रहती थी। इस अपार्टमेंट में एक अन्य दंपत्ति भी रहता है।