फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin teen deliberately crashes truck into a White House barrier; says he wanted to kill JOE BIDEN

US: भारतवंशी शख्स ने व्हाइट हाउस के पास बैरिकेड से भिड़ाया था ट्रक, बोला- राष्ट्रपति बाइडन को मारना था लक्ष्य

Wed, 24 May 2023 12:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 24 May 2023 12:53 PM IST
सार

19 वर्षीय भारतीय मूल के किशोर ने पहले एक यू-हॉल ट्रक को किराए पर लिया। बाद में, व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरीकेड में जानबूझकर टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Indian-origin teen deliberately crashes truck into a White House barrier; says he wanted to kill JOE BIDEN
व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरिकेड में ट्रक से मारने वाला किशोर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में सोमवार को एक ट्रक व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरीकेड से टकरा गया था, जिसकी वजह से वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था। हालांकि, पुलिस ने ड्राइवर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। अब बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया किशोर भारतीय मूल का है। वह अमेरिका के राष्ट्रपति को मारना चाहता था।

विज्ञापन

एक रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय भारतीय मूल के किशोर ने पहले एक यू-हॉल ट्रक को किराए पर लिया। बाद में, व्हाइट हाउस की सुरक्षा में लगे बैरीकेड में जानबूझकर टक्कर मार दी। अधिकारियों का कहना है कि किशोर ने पूछताछ में बताया है कि वह सत्ता पर कब्जा करने और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को मारने के लिए राष्ट्रपति भवन के अंदर जाना चाहता था।

विज्ञापन

होटल खाली कराए गए

घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। जहां लेफेटे स्कवायर के स्ट्रीट नंबर 16 पर यह घटना घटी। फिलहाल घटना की जांच चल रही और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह एक हादसा ही था या फिर इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने घटना की पुष्टि की थी। व्हाइट हाउस के आसपास की सड़कें एहतियातन बंद कर दी गई थीं। व्हाइट हाउस के आसपास के कई होटल, जिनमें हे एडम्स होटल भी शामिल है, उन्हें खाली करा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार मारी टक्कर

यूएस सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट ने संघीय जिला अदालत में दस्तावेज पेश किए और बताया कि ट्रक के चालक की पहचान सेंट लुइस उपनगर के रहने वाले 19 वर्षीय साई वार्षिठ कंडुला (Sai Varshith Kandula) के रूप में हुई। उसने जानबूझकर यू-हॉल ट्रक को व्हाइट हाउस के सामने पार्क में एक सुरक्षा बैरियर से मारा था। उसने ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार किया। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। एजेंट ने कहा कि वह घटना को अंजाम देने के मकसद से ही सेंट लुइस से डलेस आया था। इस दस्तावेज में किशोर पर खतरनाक हथियार से हमला, मोटर वाहन का लापरवाह संचालन, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को जान से मारने या अपहरण करने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा उसके ऊपर राष्ट्रपति के परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचाने, संघीय संपत्ति को नष्ट करने और अतिक्रमण करने का भी आरोप लगाया गया है।

कई महीनों से बना रहा था योजना

दस्तावेज में कहा गया है कि वह करीब 6 महीने से हमले की योजना बना रहा था। इसकी पूरी जानकारी एक ग्रीन बुक में है। आरोपी का मकसद व्हाइट हाउस में प्रवेश करके सत्ता पर कब्जा करना और राष्ट्र का प्रभारी बनना था। 

संपत्ति लूटने का भी आरोप

अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी से पूछा गया कि वह सत्ता पर कैसे कब्जा करता तो उसने कहा कि मेरे रास्ते में जो भी आएगा उसे खत्म कर दूगा, चाहें वह राष्ट्रपति ही क्यों न हो। बता दें, दस्तावेज को एक आपराधिक शिकायत के साथ शामिल किया गया है। इसमें कंदुला पर अमेरिका की 1,000 डॉलर से अधिक संपत्ति की लूट का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed