{"_id":"5e28d9a18ebc3e4b0d6bd8e2","slug":"indian-origin-sikh-amrit-singh-became-first-deputy-constable-wearing-turban-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतवंशी सिख अमृत सिंह ने रचा इतिहास, बने पहले पगड़ीधारक डिप्टी कांस्टेबल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में भारतवंशी सिख अमृत सिंह ने रचा इतिहास, बने पहले पगड़ीधारक डिप्टी कांस्टेबल
Thu, 23 Jan 2020 04:54 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 23 Jan 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतवंशी सिख अमृत सिंह ने टेक्सास के हैरिस काउंटी में डिप्टी कांस्टेबल बनकर इतिहास रच दिया। वह अमेरिका में ऐसे पहले पगड़ीधारी कानून प्रवर्तन अधिकारी हैं। 21 वर्षीय सिंह पहले ऐसे अधिकारी होंगे जो ड्यूटी के दौरान अपने धार्मिक चिन्हों पगड़ी, दाढ़ी और लंबे केश रखेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार का दिन भारतीय सिखों के लिए यूं भी खास रहा क्योंकि नई नीति लागू होने से अपने धार्मिक प्रतीकों को धारण करने का रास्ता साफ हो गया। नई नीति के अनुसार हैरिस काउंटी के लगभग सभी कांस्टेबल कार्यालयों में प्रवर्तन अधिकारी वर्दी के साथ अपने धार्मिक चिन्हों को धारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
यानी सिख भी ड्यूटी के दौरान पगड़ी और दाढ़ी रख सकते हैं। अमृत सिंह हमेशा ही एक शांति अधिकारी के तौर पर काम करना चाहते थे। सिंह ने कहा, ‘मैं हमेशा से डिप्टी अधिकारी बनना चाहता था और मेरा सिख धर्म भी मेरे लिए उतना ही महत्वपूर्ण था।’
विज्ञापन