फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Shefali Razdan Duggal appointed as US Ambassador to Netherlands, is related to Haridwar

Shefali Razdan Duggal : भारतवंशी शेफाली राजदान नीदरलैंड में नियुक्त हुईं अमेरिकी राजदूत, हरिद्वार से है नाता

Fri, 16 Sep 2022 12:02 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 16 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

Shefali Razdan Duggal : शेफाली ने सीनेट की सुनवाई में कहा था, जब मैं काफी छोटी थी, तभी मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए थे। मुझे सिनसिनाटी में सिर्फ मां ने पाला-पोसा। उन्होंने परिवार के लिए दो न्यूनतम वेतन वाली नौकरियां कीं। इसका मुझ पर गहरा असर पड़ा।

विज्ञापन
Indian origin Shefali Razdan Duggal appointed as US Ambassador to Netherlands, is related to Haridwar
शेफाली राजदान दुग्गल - फोटो : Facebook : @shefali.razdanduggal.6

विस्तार

Who Is Shefali Razdan Duggal : भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता शेफाली राजदान दुग्गल को नीदरलैंड में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। अमेरिकी सीनेट ने इस पद के लिए ध्वनि मत से दुग्गल (50) के नाम की पुष्टि की। हरिद्वार में जन्मीं दुग्गल कश्मीरी पंडित समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।

विज्ञापन


दुग्गल के अलावा, वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर दो अन्य लोगों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। कश्मीरी पंडित शेफाली राजदान दुग्गल जब वह दो साल की थीं, तब उनका परिवार पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग आ गया था। इसके बाद जब वह पांच साल की हुईं तो उनका परिवार ओहाया के सिनसिनाटी में बस गया, जहां वह पली-बढ़ी।
विज्ञापन


उन्होंने मियामी विश्वविद्यालय से स्नातक किया और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से पीजी की डिग्री ली। जुलाई में सीनेट में हुई सुनवाई के दौरान दुग्गल ने विदेशी संबंध समिति से कहा था कि मेरा जन्म भारत में हुआ है, लेकिन मेरी परवरिश अमेरिका में हुई है। वे मानवाधिकारों की प्रबल पैरोकार और ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ की सैन फ्रांसिस्को समिति की सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी कहानी में अमेरिकी सपनों की असीम संभावनाएं
दुग्गल ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे देश में दया, अनुकंपा, ईमानदारी और मेहनत से बहाया गया पसीना काफी मायने रखता है। यही वजह है कि दुनियाभर के लोग हमें आशा और आजादी के प्रकाश स्तंभ के रूप में देखते हैं। मेरी कहानी कोई अनोखी नहीं है, लेकिन यह ऐसी कहानी है, जो अमेरिकी भावना और अमेरिकी सपनों की असीम संभावनाओं को दर्शाती है।


मुझे सिर्फ मां ने पाला-पोसा
शेफाली ने सीनेट की सुनवाई में कहा था, जब मैं काफी छोटी थी, तभी मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए थे। मुझे सिनसिनाटी में सिर्फ मां ने पाला-पोसा। उन्होंने परिवार के लिए दो न्यूनतम वेतन वाली नौकरियां कीं। इसका मुझ पर गहरा असर पड़ा। बता दें, दुग्गल बाइडन प्रशासन में महिला मामलों के लिए राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय समिति की उप-राष्ट्रीय वित्तीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed