{"_id":"5eee8b1f8ebc3e42c204982d","slug":"indian-origin-scientist-sethuraman-panchanathan-to-be-director-of-top-american-body-nsf","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के वैज्ञानिक पंचनाथन होंगे शीर्ष अमेरिकी संस्था एनएसएफ के निदेशक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल के वैज्ञानिक पंचनाथन होंगे शीर्ष अमेरिकी संस्था एनएसएफ के निदेशक
Sun, 21 Jun 2020 03:48 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 21 Jun 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
sethuraman panchanathan
- फोटो : ट्विटर
भारतीय मूल के जाने माने वैज्ञानिक डॉ. सेतुरमन पंचनाथन अमेरिका की शीर्ष संस्था राष्ट्रीय विज्ञान न्यास (एनएसएफ) के निदेशक होंगे। अमेरिकी सीनेट ने 58 वर्षीय पंचनाथन के नाम पर मुहर लगाई। एनएसएफ विज्ञान क्षेत्र में निधि प्रदान करने वाली शीर्ष अमेरिकी संस्था है, जिसका सालाना बजट 7.4 अरब डॉलर है।
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से पंचनाथन के नाम की पुष्टि की। इससे पता चलता है कि शीर्ष वैज्ञानिक के तौर पर वह कितने लोकप्रिय हैं। एनएसएफ की मौजूदा निदेशक फ्रांस कॉरडोवा का छह वर्षीय कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। पंचनाथन छह जुलाई को निदेशक के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। वह एनएसएफ निदेशक बनने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी होंगे। इससे पहले, डॉ. सुब्रा सुरेश अक्तूबर, 2010 से मार्च, 2013 तक यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन