{"_id":"6389d0354bb2ab7ba916283f","slug":"indian-origin-police-officer-found-guilty-in-uk-for-rudeand-aggressive-behaviour","type":"story","status":"publish","title_hn":"London News: भारतीय मूल का पुलिस अधिकारी ब्रिटेन में दोषी करार, महिला चालक से किया था दुर्व्यवहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
London News: भारतीय मूल का पुलिस अधिकारी ब्रिटेन में दोषी करार, महिला चालक से किया था दुर्व्यवहार
Fri, 02 Dec 2022 03:45 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Dec 2022 03:45 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी अजीतपाल लोटे को लंदन में एक रोड रेज की घटना में आरोपी बनाया है। वहीं अजीतपाल साउथ ईस्ट कमांड यूनिट ट्रेनी डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में भारतीय मूल के मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी को महिला ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार करने का दोषी पाया है। पुलिस अधिकारी का नाम अजीतपाल लोटे है जो बुधवार को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश हुए। लोटे को लंदन में एक रोड रेज की घटना में आरोपी बनाया है। वहीं अजीतपाल साउथ ईस्ट कमांड यूनिट ट्रेनी डिटेक्टिव कॉन्स्टेबल के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
घटना फरवरी 2022 में हुई थी, अजीतपाल लोटे के खिलाफ महिला को धमकी देने, गाली देने और अपमानजनक व्यवहार करने के लिए लोक व्यवस्था अधिनियम की धारा 4ए के तहत अपराध का आरोप लगाया गया था। पुलिस के मुताबिक, लंदन के वैंड्सवर्थ में एक अकेली महिला कार चला रही थी इसी दौरान लौटे ने उनकी कार रोकी और अपना पुलिस का कार्ड दिखाया। लोटे ने महिला को धमकाकर अपनी कार स्थानांतरित करने को कहा।
विज्ञापन
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि महिला को उसका व्यवहार अच्छा नहीं लगा। उसने लोटे से बहस की, फिर महिला ने सोचा की यह फर्जी पुलिसवाला हो सकता है। महिला ने लोटे और उसके वाहन की तस्वीर ली और उसे पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन