{"_id":"5dfda30d8ebc3e879f4a8c89","slug":"indian-origin-man-killed-teenage-cyclist-by-his-speeding-car-sentenced-to-five-and-half-years-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के शख्स ने कार से साइकिल चालक को मारा, मिली साढ़े पांच साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल के शख्स ने कार से साइकिल चालक को मारा, मिली साढ़े पांच साल की सजा
Sat, 21 Dec 2019 10:13 AM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
तजिंदर राय (फाइल फोटो)
- फोटो : west-midlands.police.uk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को साढ़े पांच साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसे पश्चिमी मिडलैंड्स के कोवेंट्री की सड़कों पर एक टीनेज साइकिल चालक को अपनी तेज रफ्तार कार से मारने के आरोप मे यह सजा दी गई है। पश्चिमी मिडलैंड्स की पुलिस जांच में सामने आया कि तेजिंदर राय स्लो स्पीड जोन में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।
विज्ञापन
37 साल के राय पिछले साल अक्तूबर में कोवेंट्री में बिनले रोड पर यात्रा कर रहा थे तभी उन्होंने 17 साल के रायन विलोग्बी-ओक्स को टक्कर मार दी। उन्होंने घटनास्थल पर गाड़ी रोकी और पास से गुजरने वालों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा दी लेकिन रायन ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डिटेक्टिव सार्जेंट पॉल हग्स ने कहा, 'एक टीनेजर जिसने अपना पूरा जीवन खो दिया क्योंकि कार चालक ने गति सीमा का पालन नहीं किया। 40 की स्पीड वाले जोन में 70 की स्पीड से जाने के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता है। इससे पता चलता है कि राय स्पीड लिमिट का कितना पालन करते हैं। यदि वह अपनी स्पीड को कम कर देते तो रायन को देख सकते थे। हालांकि कुछ भी रायन को वापस नहीं ला सकता है। हमें उम्मीद है कि सजा से उनके परिवार को कुछ सुकून मिलेगा।'
विज्ञापन
तीन दिनों के ट्रायल में 13 नवंबर को राय को दोषी पाया गया और उन्हें गुरुवार को साढ़े पांच साल की सजा सुनाई गई। उनके ड्राइविंग लाइसेंस को सात साल नौ महीने के लिए निरस्त कर दिया। पुलिस के सीसीटीवी विशेषज्ञ ने बताया कि राय दुर्घटना से पहले 40 की स्पीड वाले जोन में 67 की स्पीड से गाड़ी चला रहे थे।