फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Man jailed for promoting racial discrimination in Singapore

सिंगापुर: नस्लीय भेदभाव को बढ़ावा देने के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

Mon, 08 Feb 2021 07:04 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, सिंगापुर
पीटीआई, सिंगापुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Feb 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Indian origin Man jailed for promoting racial discrimination in Singapore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

सिंगापुर में नस्लीय भेदभाव को बढ़ावा देने के आरोप में 52 वर्षीय एक भारतीय मूल के व्यक्ति को सोमवार को दो सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई। मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार उक्त व्यक्ति ने दावा किया था कि सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी देश में मलय लोगों को हाशिये पर रखना चाहती है।

विज्ञापन


स्ट्रेट्स टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार सिराजुदीन अब्दुल मजीद को नस्लीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने और नस्ल के आधार पर दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन


खबर में कहा गया कि शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए इसी प्रकार के दो अन्य आरोपों में भी मजीद को दोषी पाया गया। पिछले साल मजीद ने 12 और 13 जून को तीन लोगों को संदेश भेजे थे जिनमें दावा किया गया था कि सत्तारूढ़ पार्टी “मलय समुदाय को अल्पसंख्यक से भी नीचे का दर्जा देना चाहती है” और देश के मूल निवासी मलय समुदाय के लोगों के बीच अन्य नस्ल के लोगों की घुसपैठ कराना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इन संदेशों को अन्य लोगों से साझा करने के लिए कहा था। इनमें से एक व्यक्ति ने बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed