फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man gets 7 year jail term in Britain for sexually harassed woman

ब्रिटेन: महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक भारतीय को जेल, ईयरफोन से आया पुलिस की पकड़ में

Wed, 05 Jun 2019 03:57 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 05 Jun 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Indian origin man gets 7 year jail term in Britain for sexually harassed woman
अजय राणा - फोटो : suffolk.police.uk

ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से दुष्कर्म करने को जुर्म में सात साल की जेल हुई है। आरोपी अजय राणा दिसंबर, 2017 में सफोल्क में अपराध को अंजाम देने के बाद भारत भाग गया था। इसके बाद उसे अक्तूबर 2018 में स्पेन में पकड़ा गया। फिर उसका ब्रिटेन में प्रत्यर्पण किया गया। 


loader

राणा (35) को मंगलवार को सजा सुनाई गई है। पुलिस ने बताया कि राणा ने 9 दिसंबर, 2017 को करीब 30 साल की एक महिला को लिफ्ट ऑफर की थी। महिला गाड़ी में बैठ गई। लेकिन राणा ने करीब आधे घंटे बाद गाड़ी रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता जैसे तैसे खुद को बचाकर अपने एक दोस्त के घर चली गई। फिर उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। गाड़ी राणा के नहीं बल्कि किसी और के नाम पंजीकृत थी। राणा के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह 12 दिसंबर को लंदन चला गया, जिसके बाद वह भारत के लिए रवाना होगा क्योंकि उसकी मां बीमार है।

पुलिस को राणा के ईयरफोन मिल गए, जिसका मिलान पीड़िता से लिए गए सैंपल से किया गया। पीड़िता के अनुसार गाड़ी जिस स्थान से गुजरी थी, उसका खुलासा भी सीसीटीवी से हो गया। जब तक पुलिस ने जांच पूरी की तब तक राणा हीथ्रो पहुंच गया। उसी दिन फ्लाइट लेकर वो भारत आ गया।

इसके बाद सफोल्क पुलिस ने राणा को भारत से प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू की और यूरोपियन अरेस्ट वारंट जारी किया। इसका मतलब ये कि अगर वो किसी भी अन्य यूरोपिय देश में जाता है तो वहां से उसे हिरासत में ले लिया जाएगा। फिर 22 अक्तूबर, 2018 को स्पैनिश पुलिस ने बिलबाओ में इस वारंट के तहत उसे हिरासत में ले लिया। जिसके बाद उसका ब्रिटेन के लिए प्रत्यर्पण हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed