{"_id":"678c7364f9d3c394d20bc562","slug":"indian-origin-man-arrested-for-kidnapping-beating-shoplifter-in-us-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: दुकान में चोरी की तो युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, भारतीय मूल का दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: दुकान में चोरी की तो युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, भारतीय मूल का दुकानदार गिरफ्तार
Sun, 19 Jan 2025 09:07 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:07 AM IST
सार
आरोप है कि कौशल ने चोर की आंखों पर मिर्च का स्प्रे कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद कौशल और उसके साथी चोर को वैन में डालकर एक गैराज में ले गए, जहां उसे बुरी तरह से पीटा गया।
विज्ञापन
आरोपी की कौशल पटेल की तस्वीर
- फोटो : एक्स/लुइसविले मेट्रो करेक्शंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को अपहरण और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने एक शख्स ने भारतीय मूल के आरोपी की दुकान से कुछ सामान चोरी किया था, जो दुकानदार ने देख लिया। इसके बाद भारतीय मूल के दुकानदार ने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़ित शख्स का अपहरण किया और उसे बुरी तरह से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय मूल के व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।
स्टोर से चोरी के आरोपी को पीटा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कौशल कुमार पटेल का ई-जेड सुपर फूड मार्ट नाम से केंटुकी में एक रिटेल स्टोर है। बीते साल अक्तूबर में एक शख्स ने कौशल के रिटेल स्टोर से वेप पेन्स का एक डिब्बा चोरी कर लिया। कौशल ने चोर को देख लिया। जब चोर मौके से भाग गया तो कौशल ने अपने अन्य साथियों का साथ उसका पीछा किया और आरोपी चोर को पकड़ लिया।
पुलिस ने लगाई गंभीर धाराएं
आरोप है कि कौशल ने चोर की आंखों पर मिर्च का स्प्रे कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद कौशल और उसके साथी चोर को वैन में डालकर एक गैराज में ले गए, जहां उसे बुरी तरह से पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान कौशल और उसके साथियों ने पीड़ित शख्स के निजी अंगों में भी मिर्च का स्प्रे किया। पिटाई के बाद आरोपियनों ने पीड़ित को फिर से गाड़ी में डाला और उसे दूरदराज के इलाके में छोड़ दिया। पीड़ित ने अपने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने बीते गुरुवार को कौशल को गिरफ्तार कर लिया। पटेल पर अपहरण, हमले और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप लगे हैं। हालांकि कौशल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। अब अदालत इस मामले में आगामी 24 जनवरी को सुनवाई करेगी।