फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-Origin Lady Detective of World War II will get the Blue Plaque in UK

द्वितीय विश्व युद्ध की जासूस भारतीय मूल की पहली महिला को ब्रिटेन में मिलेगा ब्ल्यू प्लाक

Tue, 26 Feb 2019 02:33 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 26 Feb 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Indian-Origin Lady Detective of World War II will get the Blue Plaque in UK
Noor Inayat Khan

द्वितीय विश्व युद्ध में जासूसी करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला नूर इनायत खान को लंदन स्थित उनके पूर्व आवास को ब्ल्यू प्लाक से सम्मानित किया जाएगा। ब्ल्यू प्लाक योजना ब्रिटिश विरासत सम्मान द्वारा चलाई जाती है। इसके तहत उन विख्यात लोगों को सम्मानित किया जाता है, जो लंदन में या तो किसी खास इमारत में रहे हों या उसमें काम किया हो। 

विज्ञापन


नूर इनायत खान के ब्लूम्सबरी स्थित उनके 4 टेविटन स्ट्रीट स्थित पूर्व आवास को ब्ल्यू प्लाक दिया जाएगा, जहां वह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जासूस के तौर पर रहीं। भारतीय सूफी संत हजरत इनायत खान की बेटी नूर द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन के स्पेशल ऑपरेशन एग्जक्यूटिव की एजेंट थीं। बाद में 1944 में 30 वर्ष की आयु में नाजियों ने उन्हें बंदी बना लिया और उनकी हत्या कर दी। यह वही घर है, जिसको नूर ने अपने अंतिम मिशन पर जाने से पहले छोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed