फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin Israeli soldier killed amid escalating tensions in the West Bank news in hindi

Israel: भारतीय मूल के 24 वर्षीय इस्राइली सैनिक की हत्या की गई, वेस्ट बैंक के पास वारदात को दिया गया अंजाम

Thu, 12 Sep 2024 03:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 12 Sep 2024 03:22 PM IST
सार

हंघल पूर्वोत्तर भारत के रहने वाले थे और 2020 में इस्राइल में आकर बस गए थे। लगभग 300 बेनी मेनाशी समुदाय के युवा वर्तमान में जारी संघर्ष में सेना की ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर और मिजोरम के रहने वाले बेनी मेनाशे इस्राइली जनजाति मेनासे के वंशज हैं।

विज्ञापन
Indian-origin Israeli soldier killed amid escalating tensions in the West Bank news in hindi
इस्राइल-हमास संघर्ष - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को अब एक साल होने वाले हैं, लेकिन तनाव अभी भी कम नहीं हुआ। इस संघर्ष के बीच 24 वर्षीय भारतीय मूल के इस्राइली सैनिक की हत्या कर दी गई। बेनी मेनाशे समुदाय के स्टाफ सार्जेंट गेरी गिदोन हंघल की वेस्ट बैंक की बीट एल बस्ती में वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। स्टाफ सार्जेंट गेरी गिदोन हंगहल नोफ हागालिल के निवासी थे और केफिर ब्रिगेड की नहशोन बटालियन में सैनिक थे। समुदाय के सदस्यों ने कहा कि वे युवा सैनिक की मौत की खबर से आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने बताया कि हंघल का अंतिम संस्कार गुरुवार को होगा। 
विज्ञापन


नोफ हागालिल के मेयर ने जताया दुख
हंघल पूर्वोत्तर भारत के रहने वाले थे और 2020 में इस्राइल में आकर बस गए थे। लगभग 300 बेनी मेनाशी समुदाय के युवा वर्तमान में जारी संघर्ष में सेना की ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि भारत के पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर और मिजोरम के रहने वाले बेनी मेनाशे इस्राइली जनजाति मेनासे के वंशज हैं। मेनाशे समुदाय के लगभग पांच हजार सदस्य इस्राइल में आकर बस गए। इस समुदाय के 5,500 सदस्य अभी भी भारत में रह रहे हैं। नोफ हागालिल के मेयर रोनेन प्लॉट ने कहा,  "युवा सैनिक की मौत पर पूरा शहर दुखी है। हंघल बनी मेनाशे समुदाय का सदस्य था, जो मेरे दिल को बहुत प्रिय है।"
विज्ञापन


इस घटना से जुड़े वीडियो में फलस्तीनी लाइसेंस प्लेट वाला एक ट्रक को एक व्यस्क राजमार्ग से निकलते हुए देखा गया। रुकने से पहले ट्रक तेज रफ्तार में इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) गार्ड पोस्ट से टकरा गया। यह घटना वेस्ट बैंक से होने वाली बम विस्फोटों और गोलीबारी की घटनाओं के बाद घटी और इसकी जिम्मेदारी हमास ने ली। इस्राइल ने बताया कि वह वेस्ट बैंक में अपने आतंकवाद विरोधी अभियानों को आगे बढ़ा रहा है। इस्राइल ने दावा किया कि ईरान समर्थित आतंकी जॉर्डन के रास्ते हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को कहा कि इस्राइली हवाई हमले में फलस्तीन के तीन नागरिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से जारी है संघर्ष
पिछले साल सात अक्तूबर के बाद से आईडीएफ ने वेस्ट बैंक में 70 हवाई हमले किए। ये हमले ड्रोन, हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट से किए गए। बता दें कि पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला कर दिया था, जिसके बाद से ही इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष शुरू हो गया। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस्राइली सेना के हमलों में वेस्ट बैंक में अबतक 670 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed