{"_id":"632f03981c58c9108a39861b","slug":"indian-origin-home-minister-suella-braverman-wins-first-queen-elizabeth-ii-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suella Braverman: भारतीय मूल की गृहमंत्री को मिला पहला महारानी एलिजाबेथ-II अवॉर्ड, कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Suella Braverman: भारतीय मूल की गृहमंत्री को मिला पहला महारानी एलिजाबेथ-II अवॉर्ड, कही ये बात
Sat, 24 Sep 2022 06:48 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 24 Sep 2022 06:48 PM IST
सार
42 वर्षीय ब्रेवरमैन ने कहा कि एशियन अचीवर्स अवॉर्डस 2022 समारोह में नई भूमिका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपना यह पुरस्कार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को समर्पित किया है जिनका हाल ही में निधन हो गया था।
विज्ञापन
सुएला ब्रेवरमैन
- फोटो : Twitter/Asian Achievers Awards
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुएला ब्रेवरमैन को लंदन के एक समारोह में पहले 'क्वीन एलिजाबेथ-II वुमन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ब्रेवरमैन भारतीय मूल की हैं और अभी ब्रिटेन की लिज ट्रस सरकार में गृहमंत्री हैं।
विज्ञापन
ब्रेवरमैन ने ट्वीट कर कहा, यह पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद। किसी भी व्यक्ति को जाति या पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना कुछ हासिल करने के लिए यह दुनिया का सबसे अच्छा देश है। सभी को उनकी क्षमता का एहसास कराने के लिए उनका समर्थन करें, मिलकर काम करते रहें। मां और पिताजी का धन्यवाद।
विज्ञापन
ब्रिटेन की गृहमंत्री ने एक संदेश में कहा, मेरे माता-पिता 1960 के दशक में केन्या और मॉरीशस से इस देश में आए थे। वे हमारे एशियाई समुदाय के गौरवान्वित सदस्य रहे हैं। मैं वेम्बली में पैदा हुई, जो एशियाई समुदाय का दिल है और मुझे ब्रिटेन की संसद व देश की सेवा करने के लिए अब गृह मंत्री के रूप में चुना गया है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे उम्मीद है कि आपको भी गर्व हो रहा होगा।
विज्ञापन
यह पुरस्कार बीते बीस वर्षों से दिया जा रहा है। ब्रिटेन के दक्षिण एशियाई समुदाय के लोग किसी व्यक्ति की उपलब्धियों के लिए नामांकन को मान्यता देते हैं। सुएला ब्रेवरमैन की मां उमा तमिल और पिता क्रिस्टी फर्नांडीस गोवा बैकग्राउंड से हैं।
42 वर्षीय ब्रेवरमैन ने कहा कि एशियन अचीवर्स अवॉर्डस 2022 समारोह में नई भूमिका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने अपना यह पुरस्कार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को समर्पित किया है जिनका हाल ही में निधन हो गया था।