फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin Harini Logan National Scripps Spelling Bee Winner

Spelling Bee Winner: भारतीय मूल की हरिनी नेशनल स्क्रिप्स स्पेलिंग बी विजेता

Sat, 04 Jun 2022 06:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मैरिलैंड।
एजेंसी, मैरिलैंड। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 06:36 AM IST
सार

आखिरी दौर स्पेल ऑफ में हरिनी ने 90 सेकंड में 22 शब्दों का सही उच्चारण कर जीत हासिल की। हरिनी को 50 हजार व उपविजेता विक्रम राजू को 25 हजार डॉलर मिले। 

विज्ञापन
Indian origin Harini Logan National Scripps Spelling Bee Winner
हरिनी लोगन - फोटो : Twitter

विस्तार

इस साल की नेशनल स्क्रिप्स स्पेलिंग बी भारतीय मूल की हरिनी लोगन ने जीत ली है। टेक्सास के सैन एंटोनिया की 14 वर्षीय हरिनी 8वीं की छात्रा हैं। प्रतियोगिता में 8वीं तक के बच्चे ही भाग लेते हैं। हरिनी का आखिरी मुकाबला भारतीय मूल के ही डेनवर निवासी कक्षा 7 के छात्र विक्रम राजू से हुआ। आखिरी दौर स्पेल ऑफ में हरिनी ने 90 सेकंड में 22 शब्दों का सही उच्चारण कर जीत हासिल की। हरिनी को 50 हजार व उपविजेता विक्रम राजू को 25 हजार डॉलर मिले। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से प्रेरित
स्पेलिंग बी के मुताबिक, अंतिम दौर के मुकाबले के लिए 234 बच्चे मैरिलैंड पहुंचे थे। एक समय ऐसा भी आया जब पुलुलेशन शब्द का सही अर्थ नहीं बताने के कारण उन्हें प्रतियोगिता से लगभग बाहर कर दिया गया था। बाद में एक जज ने हस्तक्षेप कर बताया कि इस शब्द के कई अर्थ हैं और हरिनी ने जो अर्थ बताया है, वह भी सही है। 
विज्ञापन


लोगन के कोच ग्रेस वॉल्टर ने बताया कि वह बहुत प्रतिभाशाली बच्ची है और हर चुनौती का सामना करने को तैयार रहती हैं। उन्हें नए शब्द सीखने के अलावा रचनात्मक लेखन, पियानो और रिकॉर्डर बजाना पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed