{"_id":"66841bdc4cc09bbdbe04f10a","slug":"indian-origin-guru-sued-over-sexual-assault-allegations-in-uk-court-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: भारतीय मूल के 'गुरु' पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, पूर्व शिष्या ने बाबा पर लगाए कई गंभीर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: भारतीय मूल के 'गुरु' पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, पूर्व शिष्या ने बाबा पर लगाए कई गंभीर आरोप
Tue, 02 Jul 2024 08:56 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:56 PM IST
सार
UK: ब्रिटेन में एक धार्मिक समाज के मुख्य पुजारी पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरु की पूर्व शिष्या ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लंदन के हाई कोर्ट में इन आरोपों को लेकर लाखों पाउंड का मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय मूल के 'गुरु' पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक धार्मिक संगठन या समाज का मुख्य पुजारी बताए जाने वाले राजिंदर कालिया पर यौन-उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में राजिंदर कालिया पर लंदन उच्च न्यायालय में लाखों पाउंड का केस भी दर्ज किया गया है। बता दें कि राजिंदर कालिया के पूर्व भक्तों ने यौन-उत्पीड़न और मनोवैज्ञानिक तरीके प्रभावित करने का आरोप 'गुरु' पर लगाया है।
'गुरु' पर अनुयायियों को प्रभावित करने का आरोप
इस मामले में चल रहे मुकदमे में 68 साल के राजिंदर कालिया प्रतिवादी हैं, जिन पर अपने उपदेशों और शिक्षाओं के साथ-साथ 'चमत्कार' के कथित प्रदर्शन का उपयोग, अनुयायियों के कामों को अनुचित तरीके से प्रभावित करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में सभी दावेदार भारतीय मूल के हैं। जिन्होंने दो साल पहले एक कानूनी लड़ाई जीती थी, जब एक न्यायाधीश ने मामले को सुनवाई के लिए आगे बढ़ने की अनुमति दी थी।
पिछले हफ्ते रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में शुरू हुआ केस
दरअसल जून 2022 में जज डिप्टी मास्टर रिचर्ड ग्रिमशॉ ने अपने फैसले में कहा था कि, इस मामले में कई ऐसे गंभीर मुद्दे हैं, जिन्हें सुलझाया जाना है, जिनमें से कई तथ्यात्मक मुद्दे आपस में जुड़े हुए हैं और दावेदारों के मामलों के अधीन हैं कि प्रतिवादी ने उन पर किस तरह का दबावपूर्ण नियंत्रण किया। वहीं पिछले हफ्ते रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में जस्टिस मार्टिन स्पेंसर के समक्ष मुकदमा शुरू हुआ और अगले हफ्ते खत्म होने की उम्मीद है, और आने वाले महीने में फैसला आने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
'गुरु' ने सभी आरोपों से किया इनकार
वहीं कालिया ने एक बयान में कहा, मेरे खिलाफ किए जा रहे दावों से मैं भयभीत हूं, आरोप लगाने वाले स्पष्ट रूप से झूठे हैं, जो उन्हें और भी अधिक हैरान करने वाला बनाता है। कालिया ने इन आरोपों से इनकार किया है और उनकी कानूनी टीम मामले की लंबी सुनवाई के दौरान कई आधारों पर उन्हें चुनौती देगी। इस मुकदमे में महिला दावेदारों ने आरोप लगाया है कि मंदिर में पुजारी के कमरे में कई सालों तक नियमित रूप से उनका यौन शोषण हुआ, जिसमें सहमति से यौन संबंध बनाने का दावा भी शामिल है।
कौन है राजिंदर कालिया 'गुरु'?
कालिया का जन्म भारत के पंजाब में हुआ था और वह 1977 में ब्रिटेन आया था। साल 1983 में उसने घर से ही प्रवचन देने की शुरुआत की और 1986 में बाबा बालक नाथ का 'मंदिर' बनवाया। उसने सिद्ध बाबा बालक नाथ जी सोसाइट स्थापित की।