{"_id":"66c19419d40a93fc56037131","slug":"indian-origin-family-on-way-to-daughter-college-killed-in-car-crash-in-us-news-in-hindi-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: टेक्सास में बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना मे तीन सदस्यों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: टेक्सास में बेटी को कॉलेज छोड़ने जा रहा था परिवार, सड़क दुर्घटना मे तीन सदस्यों की गई जान
Sun, 18 Aug 2024 03:08 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 18 Aug 2024 03:08 PM IST
सार
हादसे पर पुलिस ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है। यह 26 वर्षों में देखी गई सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास में एक कार दुर्घटना में भारतीय मूल के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इस हादसे में एक 14 साल के बच्चे की जान बच गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय अरविंद मणि, उनकी 40 वर्षीय पत्नी प्रदीपा अरविंद और 17 वर्षीय बेटी एंड्रिल अरविंद के तौर पर की गई है। ये सभी लिएंडर के रहने वाले थे और उनकी मौत बुधवार की सुबह 5:45 बजे लैम्पस काउंटी के पास हुई। उनका 14 वर्षीय बेटा एडिरयान उनके साथ वाहन में नहीं था, जिस वजह से उसकी जन बच गई। बच्चे की आर्थिक सहायता के लिए गोफंडमी पेज ने 700,000 अमेरिकी डॉलर (58713025 रुपये) से अधिक राशि जुटाई है।
हादसे में पांच लोगों की हुई मौत
अरविंद और उनकी पत्नी अपनी बेटी एंड्रिल को कॉलेज छोड़ने उत्तरी टेक्सास की तरफ जा रहे थे। एंड्रिल हाल ही में हाई स्कूल से ग्रेजुएट हुई थी और वह वह डलास यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में वाहन का चालक भी शामिल था। दुर्घटना के बाद वाहन में आग लग गई थी।
स्कूल के प्रिंसिपल ने जताया शोक
इस हादसे पर पुलिस ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "किसी के भी बचने की उम्मीद नहीं है। यह 26 वर्षों में देखी गई सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक है। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई।" पुलिस को संदेह है कि जिस कार ने भारतीय मूल के परिवार को टक्कर मारी, वह 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही होगी। स्कूल के प्रिंसिपल ने इस हादसे पर शोक जताया। उन्होंने कहा, राउज हाई स्कूल परिवार 2024 की कक्षा के हमारे अपने ही रेडर्स में से एक, एंड्रिल अरविंद की हानि को साझा करते हुए बहुत दुखी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन