फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin engineer accused of cheating in America

भारतीय मूल के इंजीनियर पर अमेरिका में लगा धोखाधड़ी का आरोप

Thu, 14 May 2020 03:12 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 14 May 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
Indian origin engineer accused of cheating in America
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका में भारतीय मूल के एक इंजीनियर पर धोखाधड़ी कर कोरोना वायरस राहत कार्यक्रम के तहत एक करोड़ डॉलर से अधिक की धनराशि मांगने का आरोप लगाया गया है। ऐसा आरोप है कि शशांक राय ने कोरोना वायरस सहायता, राहत और आर्थिक सुरक्षा कानून के तहत छोटे उद्योगों के लिए निर्धारित सहायता राशि के तौर पर दो अलग बैंकों से लाखों डॉलर यह दावा करते हुए मांगे कि उसके यहां 250 कर्मचारी वेतन पाते हैं जबकि असल में उसके कथित कारोबार में कोई कर्मचारी नहीं था।

विज्ञापन


टेक्सास में रहने वाले राय पर बैंक धोखाधड़ी, किसी वित्तीय संस्थान को झूठे बयान देने और एसबीए को झूठे बयान देने का आरोप लगाया गया है। बीउमोंट में अमेरिकी जिला अदालत में बुधवार को पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार राय ने दो अलग-अलग बैंकों से झूठे दावे कर धनराशि मांगी।
विज्ञापन


अदालत के दस्तावेजों के अनुसार टेक्सास कार्यबल आयोग ने जांचकर्ताओं को सूचना मुहैया कराई कि उनके पास राय या उसकी कथित कंपनी राय फैमिली एलएलसी द्वारा 2020 में कर्मचारियों को वेतन देने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed