फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin doctor to pay USD one and 85 million to resolve fraud allegations IN US

अमेरिका: भारतीय मूल के डॉक्टर को 18.5 लाख डॉलर का भुगतान करना होगा, धोखाधड़ी का मामला

Wed, 11 Jan 2023 10:49 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 10:49 PM IST
सार

संघीय अभियोजकों का आरोप है कि पांड्या और उनकी चिकित्सा पद्धति ने सरकार को मोतियाबिंद सर्जरी और नैदानिक परीक्षणों के लिए बिल भेजा जो चिकित्सकीय रूप से आवश्यक नहीं थे एवं अपूर्ण थे। 

विज्ञापन
Indian-origin doctor to pay USD one and 85 million to resolve fraud allegations IN US
डॉलर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारतीय मूल की एक डॉक्टर को 18.5 लाख डॉलर का भुगतान करना पडेगा। यह भुगतान उनके चिकित्सा अभ्यास समूह पर लगे आरोपों को सुलझाने के लिए करना होगा। उन पर आरोप है कि उन्होंने चिकित्सकीय रूप से अनावश्यक मोतियाबिंद सर्जरी और नैदानिक परीक्षणों के लिए सरकार को बिल भेजे गए और कुछ मामलों में रोगी को जख्म पहुंचे। आरती पांड्या और आरती डी. पांड्या, एम. डी. पी. सी. झूठे दावे अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोपों को के समाधान के लिए लगभग 1,850,000 डॉलर का भुगतान करने पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन


 

संघीय अभियोजकों ने लगाया यह आरोप
संघीय अभियोजकों का आरोप है कि पांड्या और उनकी चिकित्सा पद्धति ने सरकार को मोतियाबिंद सर्जरी और नैदानिक परीक्षणों के लिए बिल भेजा जो चिकित्सकीय रूप से आवश्यक नहीं थे एवं अपूर्ण थे। अमेरिका अटॉर्नी रेयान बुकानन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जो बिना चिकित्सा आवश्यकता के जांच करते हैं और इलाज करते हैं, ऐसे चिकित्सक रोगियों से लाभ कमाते हैं और उनकी जान जोखिम में डालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के जरिए सुलझाया गया मामला
अधिकारियों ने कहा कि समझौता उन आरोपों को हल करता है जो एक जनवरी, 2011 से 31 दिसंबर, 2016 तक, पंड्या ने चिकित्सकीय रूप से अनावश्यक मोतियाबिंद सर्जरी और अन्य प्रक्रियाओं के वास्ते जानबूझकर फेडरल स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रमों के लिए झूठे दावे प्रस्तुत किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed