{"_id":"5cbab5b3bdec221454122033","slug":"indian-origin-doctor-charged-with-fraud-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मूल के डॉक्टर पर अमेरिका में लगा धोखाधड़ी का आरोप, हो सकती है 30 साल की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय मूल के डॉक्टर पर अमेरिका में लगा धोखाधड़ी का आरोप, हो सकती है 30 साल की सजा
Sat, 20 Apr 2019 11:31 AM IST
आसिम खान
भाषा, न्यूयॉर्क
भाषा, न्यूयॉर्क
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के एक न्यूरोलॉजिस्ट पर अमेरिका में पेशेगत परंपरा से बाहर जा कर और बिना किसी वैध कारण के प्रतिबंधित दवाएं लिखने और हेल्थकेयर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी वकील पीटर स्ट्रासर ने कहा कि लुइसियाना के अनिल प्रसाद (62) पर बिना किसी वैध उद्देश्य के प्रतिबंधित दवाएं लिखने और हेल्थकेयर धोखाधड़ी करने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, नवंबर 2016 से जुलाई 2018 के बीच प्रसाद ने स्लिडेल के एक क्लिनिक में काम किया और इस दौरान उसने मरीजों की जांच किए बिना उन्हें ऑक्सीडोन तथा हाइड्रोकोडोन समेत प्रतिबंधित दवाएं लिख दीं।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रसाद को मालूम था कि इनमें से कुछ मरीज इन दवाओं के लिए अपने संघीय बीमा का इस्तेमाल करेंगे। प्रसाद को अधिकतम 30 साल की सजा हो सकती है और उस पर 12.5 लाख डॉलर का जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन