{"_id":"5ee54e1c8ebc3e431428a34e","slug":"indian-origin-doctor-ankit-bharat-successfully-transplanted-both-lungs-of-a-corona-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे तक चला चमत्कारी ऑपरेशन, कोरोना मरीज के दोनों फेफड़ों का किया ट्रांसप्लांट, भारतीय मूल के डॉक्टर बने हीरो","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
10 घंटे तक चला चमत्कारी ऑपरेशन, कोरोना मरीज के दोनों फेफड़ों का किया ट्रांसप्लांट, भारतीय मूल के डॉक्टर बने हीरो
Sun, 14 Jun 2020 03:37 AM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिकागो
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 14 Jun 2020 03:37 AM IST
विज्ञापन
अंकित भरत
- फोटो : Twitter/@aniktbharatmd
मेरठ में जन्मे डॉक्टर अंकित भरत ने अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण पूरी तरह खराब हो चुके महिला के दोनों फेफड़ों का सफल ट्रांसप्लांट करने में कामयाबी पाई है। यहां महामारी फैलने के बाद इस तरह की पहली सजर्री है।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक, 20 वर्षीय युवती की हालत बेहद गंभीर थी। शिकागो के नॉर्थ वेस्टर्न मेमोरियल अस्पताल में 10 घंटे चले ऑपरेशन के बाद युवती की जान बचाई जा सकी। ऑपरेशन को अंजाम देने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर अंकित भरत ने बताया, "यह ऑपरेशन सामान्य ट्रांसप्लांट से काफी मुश्किल और लंबा था, क्योंकि युवती के दोनों फेफड़े खराब हो चुके थे। वायरस के कारण फेफड़े दूसरे अंगों के टिश्यू से चिपक गए थे।"
विज्ञापन
अंकित ने कहा, " यह मेरे जीवन की सबसे कठिन सर्जरी थी। दरअसल कोरोना का असर श्वास प्रणाली के साथ किडनी, दिल और न्यूरोलॉजिकल सिस्टम पर भी होता है। युवती पर कोई एंटीबायोटिक भी काम नहीं कर रही थी, क्योंकि उसके फेफड़े खत्म हो चुके थे। जैसे-जैसे फेफड़े खराब होते गए, उसका दिल भी फेल होने लगा और दूसरे अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पा रही थी।"
विज्ञापन
भरत ने कहा, "कोरोना के कारण कई मरीजों के फेफड़े इतने खराब हो जाते हैं कि बिना ट्रांसप्लांट वे बच नहीं सकते।"