फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin director fined for mice droppings at UK food store

Britain: खाद्य व्यवसाय के भारतीय मूल के निदेशक पर 7000 पाउंड का जुर्माना, खाने में मिला चूहे का मल-मूत्र

Tue, 15 Aug 2023 08:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Aug 2023 08:10 PM IST
सार

Britain: मध्य इंग्लैंड के वोल्वरहैम्पटन में स्थित एक खाद्य व्यवसाय के भारतीय मूल के निदेशक पर 7,000 पाउंड से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें खाद्य स्वच्छता नियमों का पालन करने में विफल रहने का दोषी ठहराया गया है। 

विज्ञापन
Indian-origin director fined for mice droppings at UK food store
Mice Droppings at Food Store - फोटो : Social Media (Representational)

विस्तार

मध्य इंग्लैंड के वोल्वरहैम्पटन में स्थित एक खाद्य व्यवसाय के भारतीय मूल के निदेशक पर 7,000 पाउंड से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है। उन्हें खाद्य स्वच्छता नियमों का पालन करने में विफल रहने का दोषी ठहराया गया है। 

विज्ञापन


बिलस्टन में क्रॉस स्ट्रीट पर छठा फ्रेश फूड लिमिटेड के निदेशक मनदीप सिंह को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता (इंग्लैंड) विनियम 2013 के दो उल्लंघनों के लिए दोषी ठहराया गया है। पहला उल्लंघन कीटों को नियमत्रित करने के लिए प्रक्रियाएं पर्याप्त नहीं थी, जबकि दूसरा, दूषित होने से भोजन की रक्षा करने में विफल रहे। भोजन इंसानों के खाने योग्य नहीं था। 

विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में वूल्वरहैम्पटन की एक अदालत ने मनदीप सिंह पर 667 पाउंड का जुर्माना लगाया था और उन्हें 6,638 पाउंड की पूरी लागत और पीड़ित अधिभार का भुगतान करने का आदेश दिया था। वूल्वरहैम्पटन काउंसिल  ने पाया कि रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों का एक राष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता छठा फ्रेश फूड लिमिटेड परिसर के भीतर अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में व्यापार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल में परिसर के नियमित निरीक्षण के दौरान स्थानीय परिषद के पर्यावरण स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक सक्रिय चूहे संक्रमण पाया था। निरीक्षण में यह भी पाया गया था कि  जहां भोजन संग्रहीत किया जा रहा था, चूहों के मल-मूत्र  से दूषित थे। उसी भीतर एक जिंदा चूहा भी जाल में फंसा हुआ था।

वूल्वरहैम्पटन काउंसिल के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के कैबिनेट सदस्य क्रेग कोलिंग्सवुड ने कहा, खाद्य स्वच्छता की कमी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है, और इस व्यवसाय के मालिक ने जानबूझकर अपने ग्राहकों को जोखिम में डाला है।


उन्होंने कहा, यह देखभाल और जिम्मेदारी की कमी को दिखाता है। मुझे उम्मीद है कि अन्य व्यवसाय इस मामले में अदालत के फैसले पर ध्यान देंगे। हमारे पर्यावरणीय स्वास्थ्य अधिकारी निवासियों और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इससे (जुर्माना) खाद्य व्यवसायों को एक मजबूत संदेश जाएगा। हम वूल्वरहैम्पटन में खाद्य स्वच्छता को बहुत गंभीरता से लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed