फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin couple jailed for abusing maid and obstructing justice in Singapore

सिंगापुर: कोर्ट ने भारतीय मूल के दंपती को आठ महीने के लिए भेजा जेल, पति-पत्नी पर नौकरानी को गाली देने का आरोप

Sat, 18 Dec 2021 10:14 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 18 Dec 2021 10:14 AM IST
सार

सिंगापुर में भारतीय मूल के एक दंपती को नौकरानी के साथ दुर्व्यवहार करना भारी पड़ गया। सिंगापुर कोर्ट ने पति-पत्नी को करीब 34 हफ्तों के लिए जेल भेज दिया है। दंपती पर नौकरानी को गाली देने और न्याय में बाधा डालने का आरोप है। 

विज्ञापन
Indian origin couple jailed for abusing maid and obstructing justice in Singapore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंगापुर में नौकरानी को गाली देने और न्याय में बाधा डालने के आरोप में भारतीय मूल के दंपती को जेल की सजा सुनाई गई है। सिंगापुर कोर्ट ने शुक्रवार को दंपती को आठ महीने के लिए जेल भेज दिया है। मेड (नौकरानी) की शिकायत पर कोर्ट ने दंपती के खिलाफ फैसला सुनाया है। दंपती को यहां के जनशक्ति मंत्रालय (एमओएम) द्वारा ब्लैक लिस्ट में पहले ही डाला जा चुका था, इसके बावजूद दंपती नौकरानी को काम के दौरान गाली गलौज और उसके साथ बदसलूकी करता था। 

विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के अनुसार, सैयद मोहम्मद पीरन और सैयद अमीर हमजा ने एक इंडोनेशिया की घरेलू नौकरानी को काम पर रखा था। दंपती ने नौकरानी को काम पर रखने के लिए सिंगापुर सरकार के सामने झूठी जानकारी दी। साथ ही न्याय व्यवस्था में बाधा भी डाला। इतना ही नहीं, जब नौकरानी घर में काम करने लगी तो कुछ समय बाद ही दंपती ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। यहां तक कि उसे गाली गलौज का भी सामना करना पड़ा और आए दिन नौकरानी को काम से बाहर निकालने की धमकियां भी मिलने लगी। इस तंग आकर नौकरानी ने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की।
विज्ञापन


नौकरानी ने अपनी शिकायत में समय पर वेतन नहीं देने का भी आरोप लगाया। प्रशासन ने मामले की तहकीकात में पाया कि दंपती नौकरानी के साथ अच्छा व्यावहार नहीं रखता। मामला कोर्ट तक पहुंचा। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने सैयद परिवार को ब्लैक लिस्ट में डाला
 2014 में भी दंपती  तीन अन्य मामलों में दोषी पाए गए हैं। उस समय भी एक मामले में पति-पत्नी पर घरेलू कामगार के साथ धोखाधड़ी और बदसलूकी करने का आरोप लगा था, जिसके बाद मई 2015 में सैयद और अमीर हमजा परिवार को 30 जून 2019 तक विदेशी घरेलू कामगारों को काम पर रखने के लिए ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया। दपंती ने ब्लैक लिस्ट से बाहर निकालने के लिए संबंधित मंत्रालय को पत्र भी लिखा, लेकिन मंत्रालय ने बैन हटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद 2018 में पति पत्नी ने सिंगापुर में भारीतय मूल के सहयोगी सुरेश मुरुगइयां के नाम पर अमीना की नियुक्ति करने का संबंधित विभाग में वर्क पास के लिए आवेदन किया। अमीना उस वक्त इंडोनेशिया में थी। सुरेश मुरुगइयां के आवेदन को एमओएम ने मंजूरी दे दी।  


दूसरे के नाम पर दंपती ने नौकरानी के लिए किया था आवेदन
जुलाई 2018 में दंपती ने अमीना को इंडोनेशिया से सिंगापुर लेकर पहुंच गया, लेकिन अमीना जब यहां पहुंची तो हालात बदले हुए दिखे। अमीना ने तो पहले इसका विरोध किया, लेकिन बाद में वह काम करने के लिए तैयार हो गई। धीरे-धीरे अमीना सैयद मोहम्मद पीरन और अमीर हमजा के यहां काम करने लगी, लेकिन कुछ समय बाद ही दंपती ने अमीना के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed