{"_id":"687a035a4b189dc15c0d6c28","slug":"indian-origin-businessman-charged-with-committing-visa-fraud-in-us-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारतीय मूल के व्यवसायी पर अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी का आरोप; ऐसे देता था कारनामे को अंजाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: भारतीय मूल के व्यवसायी पर अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी का आरोप; ऐसे देता था कारनामे को अंजाम
Fri, 18 Jul 2025 02:07 PM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:07 PM IST
विज्ञापन
वीजा धोखाधड़ी।
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय मूल के एक व्यवसायी पर वीजा धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इसके अलावा, तीन पुलिस प्रमुखों सहित चार अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर भी लुइसियाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अदालत में दाखिल किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, कैलिफोर्निया के ओकडेल निवासी चंद्रकांत पटेल, चाड डॉयल, ग्लिन डिक्सन, टेबो ओनिशिया और सिटी मार्शल माइकल स्लेनी पर बुधवार को ला-फेयेट में अभियोग लगाया गया। उन पर अमेरिकी सरकार के यू वीजा कार्यक्रम के तहत अप्रवासियों के वीजा दावों का समर्थन करने के लिए झूठी अपराध रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
दस्तावेजों के मुताबिक, अप्रवासियों ने भारतीय मूल के व्यवसायी चंद्रकांत पटेल से संपर्क किया ताकि पुलिस रिपोर्ट में उनका नाम पीड़ितों के रूप में दर्ज किया जा सके। ताकि वे यू वीजा के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने खुद को डकैती का पीड़ित बताने के लिए उसे कहा था। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की वेबसाइट पर यू-वीजा के बारे में जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, यू वीजा उन अप्रवासियों के लिए तय किया गया है जो अपराध पीड़ित हों जिन्होंने मानसिक या शारीरिक शोषण का सामना किया है।
विज्ञापन
मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपी चंद्रकांत पटेल ने इसके लिए अप्रवासियों से हजारों डॉलर भी वसूले थे। वहीं वह अपने सह-षड्यंत्रकारियों से झूठी पुलिस रिपोर्ट लिखवाने के लिए कहता था। बता दें कि मामले में आरोपी चंद्रकांत पटेल को भी सशस्त्र डकैती का शिकार होने के कथित आधार पर ही 2023 में यू-वीजा मिला था।