{"_id":"5ca4a205bdec2214114a3cc8","slug":"indian-origin-american-citizen-arun-m-kumar-elected-as-member-of-us-think-tank","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकाः भारतीय मूल के अरुण एम कुमार सीएफआर में बतौर थिंक टैंक नियुक्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिकाः भारतीय मूल के अरुण एम कुमार सीएफआर में बतौर थिंक टैंक नियुक्त
Wed, 03 Apr 2019 05:37 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 03 Apr 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
अरुण एम कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter/@DirGenKumar
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अरुण एम कुमार अमेरिका के ‘कॉउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन’ (सीएफआर) में बतौर थिंक टैंक के रूप में निर्वाचित हुए हैं। अरुण कुमार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। 66 वर्षीय कुमार ओबामा प्रशासन में वाणिज्यक राजनयिक के पद पर काम कर चुके हैं। वर्तमान समय में वह भारत में केपीएमजी के चेयरमैन व सीइओ हैं।
विज्ञापन
अरुण कुमार अमेरिका की विदेश वाणिज्यिक सेवा में महानिदेशक के पद पर रह चुके हैं। वाणिज्यक क्षेत्र में ग्लोबल मार्केट के सहायक सचिव भी रहे। इस मौके पर केपीएमजी इंटरनेशनल के अध्यक्ष बिल थॉमस ने कहा कि हमें गर्व है कि काउंसिल अरुण को ऑन फॉरेन रिलेशंस के सदस्य के रूप में चुना गया।
विज्ञापन
सीएफआर न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय संबंधों में इसका अच्छा खासा दबदबा और प्रभाव रहा है। थॉमस ने कहा कि मुझे विश्वास है उनके अनुभवों का लाभ सीएफआर को भी मिलेगा। कुमार ने कहा कि मैं सीएफआर में शामिल होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा सीएफआर का कार्यक्षेत्र व चुनौतियां पहले से अधिक बढ़ी हैं।
विज्ञापन