फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian officials will train nepal railway employees

नेपाल रेलवे कौशल कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे भारतीय अधिकारी

Tue, 25 Aug 2020 01:22 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जनकपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जनकपुर Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 25 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Indian officials will train nepal railway employees
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय अधिकारी नेपाल रेलवे कौशल कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए नेपाल जाएंगे। जनकपुर-जयनगर रेलवे लाइन के संचालन के लिए नेपाल और भारतीय रेलवे बोर्ड के बीच समझौता हुआ है, जिसके तहत भारत से कुल 26 अधिकारी नेपाल जाएंगे।  

विज्ञापन


नेपाल रेल मंत्रालय के महानिदेशक बलराम मिश्रा ने कहा कि नेपाल और भारतीय रेलवे बोर्ड के बीच एक करार हुआ है। हमने भारत और नेपाल के रेलवे अधिकारियों के बीच एक ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस की मांग की है।
विज्ञापन



साथ ही नेपाल रेलवे में विभिन्न पदों के लिए आवेदन भी मांगे हैं, लेकिन अभी तक कोई आवेदन नहीं आया है। अब हम भारतीय अधिकारियों की नियुक्ति करने जा रहे है, जो नेपाल रेलवे के अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल और भारतीय रेलवे बोर्ड के बीच समझौते के साथ भारतीय अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर, स्टेशन मास्टर, चीफ पावर कंट्रोलर, चीफ लोको इंस्पेक्टर, लोको पायलट, डिप्टी लोको पायलट, सुपरवाइजर, मेकेनिक और प्वाइंट मैन पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

मिश्रा ने यह भी कहा कि जनकपुर-जयनगर रेलवे लाइन पर शुरू होने वाली नई ट्रेनों के सभी कोच बिहार पहुंच चुके हैं लेकिन कोविड-19 के प्रतिबंधों की वजह से रेल कोचों को नेपाली रेलवे अधिकारियों को सौंपा नहीं किया गया है।


सनद रहे कि  नेपाल ने इसके लिए 84.5 करोड़ नेपाली रुपये का बजट आवंटित किया था, जिसकी 20 फीसदी राशि भारत को भुगतान कर दी गई। जबकि जनकपुर-जयनगर रेल परियोजना पूरी होने के बाद 80 फीसदी राशि का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed