फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Navy ships reach Saudi Arabia for overseas deployment

दौरा: चार दिनों के लिए सउदी अरब पहुंचे भारतीय नौसेना के चार जहाज, भारतीय नौसेना ने जारी किया बयान

Sun, 08 May 2022 07:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 08 May 2022 07:14 PM IST
सार

भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को अक्टूबर 2008 से अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए तैनात किया गया है ताकि व्यापारिक जहाजों के सुरक्षित पारगमन को सुनिश्चित किया जा सके। 
 

विज्ञापन
Indian Navy ships reach Saudi Arabia for overseas deployment
सऊदी अरब पहुंचे भारतीय नौसेना के जहाज। - फोटो : ani

विस्तार

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के चार जहाज विदेशी तैनाती के लिए सऊदी अरब के शहर जेद्दा पहुंच गए हैं। भारतीय नौसेना ने इसे लेकर ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया है। भारतीय नौसेना ने एक बयान में बताया कि नौसेना के जहाज पांच देशों की विदेशी तैनाती के हिस्से के रूप में सऊदी अरब पहुंचे हैं। यहां ये जहाज चार दिनों तक रहेंगे।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को अक्टूबर 2008 से अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए तैनात किया गया है ताकि व्यापारिक जहाजों के सुरक्षित पारगमन को सुनिश्चित किया जा सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नौसेना ने अपने बयान में आगे बताया कि इस यात्रा के दौरान, प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन आफताब अहमद खान के साथ में भारतीय जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों के साथ रॉयल सऊदी नौसेना बलों के पश्चिमी बेड़े के कमांडर रियर एडमिरल याह्या बिन मोहम्मद अल-असीरी से मुलाकात की। अधिकारियों के बीच बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय नौसेना सहयोग और प्रशिक्षण पहल के मुद्दों पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि जेद्दा लाल सागर के तट पर स्थित एक बंदरगाह शहर है, जो स्वेज नहर और अदन की खाड़ी के बीच स्थित है। भारतीय नौसेना नियमित रूप से इस क्षेत्र में समुद्री डकैती रोधी अभियानों का संचालन करती है। भारतीय नौसेना के आईएनएस कोलकाता ने हाल ही में अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती रोधी गश्त के हिस्से के रूप में 4 से 7 मई तक जिबूती का दौरा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed